OnePlus Watch 2 | वनप्लस Watch 2 लॉन्च, जाने कीमत और शानदार फीचर्स

OnePlus Watch 2

OnePlus Watch 2 | वनप्लस Watch 2 स्मार्टवॉच को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। फीचर्स पर गौर करें तो वनप्लस की इस स्मार्टवॉच में 1.43 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है। साथ ही वॉच Qualcomm Snapdragon W5 प्रोसेसर के साथ आती है। यह वॉच ब्लूटूथ कॉलिंग को सपोर्ट करती है, जिसके जरिए आप स्मार्टवॉच से सीधे कॉल कर सकेंगे। यह 100 से अधिक स्पोर्ट्स मोड प्रदान करता है। इसे पानी से बचाने के लिए IP68 रेटिंग दी गई है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में।

वनप्लस Watch 2 के फीचर्स
जैसा कि ऊपर बताया गया है, वनप्लस Watch 2 में 1.43 इंच का AMOLED डिस्प्ले है। इस डिस्प्ले में आपको 600 निट्स ब्राइटनेस मिलेगी। इसका रेजोल्यूशन 466×466 पिक्सल है। साथ ही, यह वॉच Qualcomm Snapdragon W5 Gen 1 चिपसेट के साथ आती है, जो 2GB रैम और 32GB स्टोरेज के साथ आती है। वॉच ब्लूटूथ कॉलिंग को सपोर्ट करती है। इसमें Stainless steel Chassis मिलता है, जो Wear OS 4 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है।

फिटनेस को ध्यान में रखते हुए, वनप्लस Watch 2 स्मार्टवॉच में 100 से अधिक स्पोर्ट्स मोड मिलते हैं। यह वॉच वियर ओएस 2 पर चलती है। पानी से बचाने के लिए इसे IP68 रेटिंग मिलेगी। इसमें एनएफसी और जीपीएस का सपोर्ट है।

वॉच में 500mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह वॉच स्मार्ट मोड में सिंगल चार्ज पर 100 घंटे तक का बैकअप देती है। बहुत अधिक उपयोग के साथ भी बैटरी 48 घंटे तक चल सकती है। वॉच पावर सेवर मोड में 12 दिनों तक चलेगी। वॉच फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ भी आती है, जिससे वॉच 60 मिनट में जीरो से 100% चार्ज हो जाती है।

वनप्लस Watch 2 की भारत में कीमत
कंपनी ने वनप्लस Watch 2 की कीमत 22,999 रुपये रखी है। यह भारत में 4 मार्च को दोपहर 12 बजे बिक्री के लिए जाएगा। लॉन्च ऑफर्स को देखते हुए ICICI बैंक कार्ड के जरिए वॉच पर 2000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। वॉच दो कलर ऑप्शन, ब्लैक स्टील और रेडिएंट स्टील के साथ आती है।

मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2024
मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस की शुरुआत 26 फरवरी 2024 को हुई थी, जो 29 फरवरी 2024 तक चलेगी। टेक इवेंट बार्सिलोना में आयोजित किया जाता है। आयोजन के दौरान, विभिन्न टेक कंपनियां अपने इनोव्हेटिव्ह प्रोडक्ट्स और डिवाइस को दुनिया के सामने पेश करेंगी।

Disclaimer : म्यूचुअल फंड और शेयर बाजार में निवेश जोखिम पर आधारित होता है।  शेयर बाजार में निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। hindi.Maharashtranama.com किसी भी वित्तीय नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होंगे।

News Title : OnePlus Watch 2 28 February 2024

अन्य

x
Maharashtranama

महाराष्ट्रनामा से पाएं ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट्स.

लगातार पाएं दिनभर की बड़ी खबरें. आप Bell पर क्लिक करके सेटिंग मैनेज भी कर सकते हैं.

x

Notification Settings

Select categories to receive notifications you like.