Ashok Leyland Share Price | शुक्रवार सप्ताह का अंतिम दिन शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखी गई। शुक्रवार 20 दिसंबर 2024 को लगभग सभी सूचकांक शेयर बाजार में गिरावट आई। शेयर बाजार का सेंसेक्स 1.49 प्रतिशत गिरावट के साथ 78,041.59 पर आ गया। एनएसई निफ्टी 50 भी 1.52 प्रतिशत गिरावट के साथ 23,587.50 पर आ गया। (अशोक लेलैंड कंपनी अंश)

अशोक लेलैंड स्टॉक के लिए एक्सपर्ट ने महत्वपूर्ण संकेत दिए
इस बीच ईटी नाउ स्वदेश न्यूज़ चैनल पर बात करते हुए शेयर बाजार एक्सपर्ट ने अशोक लेलैंड कंपनी के शेयर के बारे में महत्वपूर्ण संकेत दिए हैं। शेयर बाजार एक्सपर्ट ने कहा कि अशोक लेलैंड शेयर में तेजी दिख रही हैं। भविष्य में निवेशकों के लिए अशोक लेलैंड का शेयर फायदेमंद हो सकता है। एक्सपर्ट ने शेयर को होल्ड करने की सलाह दी है। एक्सपर्ट ने अशोक लेलैंड शेयर के लिए टारगेट प्राइस और स्टॉपलॉस भी दिया है। सोमवार ( 23 दिसंबर 2024 ) को शेयर 1.04% बढ़कर 219 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

अशोक लेलैंड शेयर टारगेट प्राइस
ईटी नाउ स्वदेश न्यूज़ चैनल पर बात करते हुए शेयर बाजार एक्सपर्ट सचिन ने कहा अशोक लेलैंड कंपनी शेयर ने पिछले कुछ ट्रेडिंग सेशन में एक अच्छा सपोर्ट लेवल दिया है। तब से शेयर ने एक हल्की पुलबैक रैली देखी है। अशोक लेलैंड शेयर का सपोर्ट रेंज लगभग 215 रुपये है। एक्सपर्ट ने अशोक लेलैंड शेयर को होल्ड की सलाह दी है। एक्सपर्ट ने 205 रुपये का स्टॉपलॉस रखने की भी सलाह दी है। एक्सपर्ट ने संकेत दिया है कि अशोक लेलैंड शेयर 225 रुपये के लेवल को पार करते ही 240-250 रुपये तक बढ़ सकता है।

अशोक लेलैंड शेयर को 9523% रिटर्न दिया
अशोक लेलैंड शेयर ने पिछले पांच दिनों में 5.99% गिरावट आई है। पिछले महीने में शेयर ने 2.88% गिरावट आई है। अशोक लेलैंड शेयर ने पिछले छह महीनों में 9.49% गिरावट आई है। पिछले साल में शेयर ने 26.45% रिटर्न दिया है। अशोक लेलैंड शेयर ने पिछले 5 साल में 170.52% रिटर्न दिया है। YTD आधार पर शेयर ने 16.97% रिटर्न दिया है। हालांकि लॉन्ग टर्म में अशोक लेलैंड शेयर ने निवेशकों को 9,523.89% रिटर्न दिया है।

Disclaimer: म्यूचुअल फंड और शेयर बाजार में निवेश जोखिम पर आधारित होता है। शेयर बाजार में निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। hindi.Maharashtranama.com किसी भी वित्तीय नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होंगे।

News in Hindi | Ashok Leyland Share Price 23 December 2024 Hindi News.

Ashok Leyland Share Price