Vivo V30e | वीवो V30e जल्द ही भारत में होगा लॉन्च, मिलेंगे पावरफुल फीचर्स, जाने लीक डिटेल्स

Vivo V30e

Vivo V30e | हाल ही में, आगामी वीवो V30e को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर टीज़ किया गया है। अब स्मार्टफोन ब्रांड वीवो ने अपने इस अपकमिंग डिवाइस को भारत में लॉन्च करने की घोषणा कर दी है। इस स्मार्टफोन का डिजाइन Vivo V30 सीरीज में आने वाले हैंडसेट से बिल्कुल अलग और आकर्षक है। इसमें आपको पीछे की तरफ गोल आकार की फ्लैश लाइट मिलेगी। यह स्मार्टफोन Xiaomi, Oppo और Realme जैसी कंपनियों के स्मार्टफोन्स को जबरदस्त टक्कर देगा।

Vivo V30e भारत लॉन्च की तारीख
Vivo ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर वीवो V30e स्मार्टफोन की लॉन्च तारीख की घोषणा की है। स्मार्टफोन को भारत में 2 मई को लॉन्च किया जाएगा। इस फोन के लॉन्च इवेंट को कंपनी के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर देखा जा सकता है।

इसके अलावा, वीवो ने अभी तक V30e की कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन लीक में दावा किया जा रहा है कि इस हैंडसेट की कीमत 30,000 रुपये के आसपास हो सकती है। ग्राहकों को यह फोन सिल्क ब्लू और वेलवेट रेड कलर ऑप्शन में मिलेगा।

Vivo V30e के फीचर्स
वीवो V30e के मुख्य फीचर्स को कंपनी की आधिकारिक साइट पर पहले से लिस्ट कर दिया गया है। इस हिसाब से वीवो V30e में कर्व्ड डिस्प्ले के साथ अल्ट्रा स्लिम 3D स्क्रीन होगी। साथ ही फोटोग्राफी के लिए स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरे को सपोर्ट करेगा। इसमें 50MP पोर्ट्रेट कैमरा भी होगा, जो Sony IMX882 सेंसर होगा। साथ ही फोन को 50MP के फ्रंट कैमरे के साथ लॉन्च किया जाएगा। पावर स्वैप के लिए फोन में 5,500mAh की बैटरी मिलेगी, जो 4 साल की बैटरी लाइफ के साथ आ सकती है।

Disclaimer : म्यूचुअल फंड और शेयर बाजार में निवेश जोखिम पर आधारित होता है।  शेयर बाजार में निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। hindi.Maharashtranama.com किसी भी वित्तीय नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होंगे।

News Title : Vivo V30e 28 April 2024

अन्य

x
Maharashtranama

महाराष्ट्रनामा से पाएं ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट्स.

लगातार पाएं दिनभर की बड़ी खबरें. आप Bell पर क्लिक करके सेटिंग मैनेज भी कर सकते हैं.

x

Notification Settings

Select categories to receive notifications you like.