Samsung Galaxy F55 5G | 12GB रैम के साथ सैमसंग का नया फोन इसी महीने होगा लॉन्च, Oneplus को देगा टक्कर

Samsung Galaxy F55 5G

Samsung Galaxy F55 5G | सैमसंग ने कहा है कि Galaxy F55 5G को भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने लॉन्च डेट का भी ऐलान कर दिया है। इस फोन को Flipkart से खरीदा जा सकता है। फोन को आधिकारिक तौर पर 17 मई को लॉन्च किया जाएगा। यह डिवाइस Galaxy C55 का रीब्रांडेड वर्जन होगा, जिसे कंपनी ने पिछले महीने चीन में पेश किया था। कहा जाता है कि Galaxy F55 5G में Snapdragon 7 Gen 1 चिपसेट और 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के साथ बड़ी 5000mAh की बैटरी है।

Galaxy F55 5G लॉन्च डेट
सैमसंग Galaxy F55 5G भारत में 17 मई को लॉन्च होगा। फोन को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने कहा है कि फोन की कीमत भारत में 30,000 रुपये से कम होगी। फोन की बिक्री Flipkart पर होगी। इसे Samsung.com से भी खरीदा जा सकता है। फोन का लैंडिंग पेज Flipkart पर लाइव हो गया है। फोन को Apricot Crush और Raisin Black कलर वेरिएंट में पेश किया जाएगा। इसमें विगन लेदर फिनिश मिलेगी।

फोन की कीमत की बात करें तो हाल ही में पता चला है कि इस फोन का बेस वेरिएंट 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आएगा जिसकी कीमत 26,999 रुपये होगी। वहीं, 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 29,999 रुपये होगी। साथ ही फोन के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट को 32,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

अगर फोन Galaxy C55 का रीब्रांडेड वर्जन है तो फीचर्स भी लगभग एक जैसे हो सकते हैं। Galaxy C55 में 6.7 इंच का FHD+ डिस्प्ले है। इसका रिजॉल्यूशन 1,080×2,400 पिक्सल है। कंपनी ने फोन में सुपर AMOLED डिस्प्ले दिया है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट प्रदान करता है। फोन Snapdragon 7 Gen 1 चिपसेट के साथ आता है। इसमें पिछले हिस्से पर तीन कैमरों वाला सेटअप है। इसमें 50MP का मेन कैमरा दिया गया है। फोन में 50MP का सेल्फी शूटर दिया गया है। 5000mAh की बैटरी भी है जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Disclaimer : म्यूचुअल फंड और शेयर बाजार में निवेश जोखिम पर आधारित होता है।  शेयर बाजार में निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। hindi.Maharashtranama.com किसी भी वित्तीय नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होंगे।

News Title : Samsung Galaxy F55 5G 12 May 2024

अन्य

x
Maharashtranama

महाराष्ट्रनामा से पाएं ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट्स.

लगातार पाएं दिनभर की बड़ी खबरें. आप Bell पर क्लिक करके सेटिंग मैनेज भी कर सकते हैं.

x

Notification Settings

Select categories to receive notifications you like.