OnePlus 11R Solar Red 5G | अधिक रैम और आकर्षक रंग में लॉन्च होगा वनप्लस 11R Solar Red 5G, जाने आकर्षक फीचर्स

OnePlus 11R Solar Red 5G

OnePlus 11R Solar Red 5G | वनप्लस 11R Solar Red 5G 7 अक्टूबर को भारत में लॉन्च होगा। लेकिन लॉन्च से पहले ही इस हैंडसेट के फीचर्स सामने आ गए हैं। लीक्स के मुताबिक, इस फोन को 18GB रैम के साथ पेश किया जाएगा। जैसा कि नाम से पता चलता है, यह कंपनी के पुराने OnePlus 11R 5G का रेड कलर वेरिएंट होगा।

कंपनी ने इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर एक लैंडिंग पेज भी बनाया है। जहां नोटिफाई मी बटन पर क्लिक करने पर फोन लॉन्च होने पर वनप्लस की तरफ से अलर्ट मिलेगा।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, वनप्लस 11R Solar Red 5G सोलर रेड में 18GB रैम और 512GB स्टोरेज दी जा सकती है। लेकिन फोन के अन्य स्पेसिफिकेशन पुराने वनप्लस 11R 5G जैसे ही होने की उम्मीद है। फोन लॉन्च होते ही फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज सेल और अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में बेचा जाएगा।

OnePlus 11R Solar Red के फीचर्स
वनप्लस 11आर सोलर रेड लेदर बैक फिनिश के साथ आएगा। इसमें Snapdragon 8+Gen 1 प्रोसेसर दिया जा सकता है। इस जोड़ी को 18GB LPDDR5X रैम और 512GB स्टोरेज मिलेगी। वनप्लस का दावा है कि इतनी रैम के साथ एक बार में 50 ऐप्स तक आसानी से ऐक्सेस किया जा सकता है। वनप्लस के मुताबिक, गेमिंग के दौरान यह फोन औसतन 59.46 फ्रेम प्रति सेकेंड का एफपीएस बनाए रखेगा।

फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल सकता है, जिसमें इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा होगा। आपको 8MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 2 MP का तीसरा सेंसर मिल सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा। फोन में 5000mAh की बैटरी होगी जो 100W सुपरवूक चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। ब्रांड का दावा है कि फोन सिर्फ 25 मिनट में 0 से 100% तक चार्ज हो सकता है।

Disclaimer : म्यूचुअल फंड और शेयर बाजार में निवेश जोखिम पर आधारित होता है।  शेयर बाजार में निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। hindi.Maharashtranama.com किसी भी वित्तीय नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होंगे।

News Title : OnePlus 11R Solar Red 5G 05 October 2023.

संबंधित खबरें

अन्य

x
Maharashtranama

महाराष्ट्रनामा से पाएं ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट्स.

लगातार पाएं दिनभर की बड़ी खबरें. आप Bell पर क्लिक करके सेटिंग मैनेज भी कर सकते हैं.

x

Notification Settings

Select categories to receive notifications you like.