Nothing Phone 2a | 50MP कैमरा! नथिंग Phone 2a फ्लिपकार्ट पर लिस्ट, जाने लीक फीचर्स

Nothing Phone 2a

Nothing Phone 2a | अपने अनोखे पारदर्शी डिजाइन के लिए जाना जाने वाला Nothing स्मार्टफोन भारतीय उपभोक्ताओं के बीच लोकप्रिय है। पिछले कुछ दिनों से टेक जगत में कंपनी के अपकमिंग स्मार्टफोन नथिंग फोन 2a की चर्चा जोरों पर है। इस फोन के बारे में अब तक कई लीक्स सामने आ चुके हैं। नथिंग Phone 2a को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। जी हां, कंपनी ने न सिर्फ लॉन्च बल्कि उपलब्धता से जुड़ी डीटेल्स का भी खुलासा किया है। यह फोन Flipkart पर लिस्ट है।

नथिंग Phone 2a फोन फ्लिपकार्ट पर लिस्ट है। नथिंग Phone 2a जल्द ही फ्लिपकार्ट पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। इसके अलावा इस लिस्ट के जरिए फोन के अन्य फीचर्स से जुड़े डीटेल्स सामने नहीं आए हैं। इस फोन से जुड़े अन्य डीटेल्स भी आने वाले दिनों में सामने आने की उम्मीद की जा सकती है।

कंपनी ने अभी तक इस स्मार्टफोन की लॉन्चिंग डेट का ऐलान नहीं किया है। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी MWC 2024 के दौरान फोन से संबंधित विवरण प्रकट करेगी। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि MWC 2024 इवेंट इस साल 27 फरवरी से शुरू होगा।

 लीक फीचर्स
जैसा कि ऊपर उल्लेख किया गया है, नथिंग Phone 2a के बारे में कई लीक सामने आए हैं। इस हिसाब से नथिंग के आगामी फोन नथिंग Phone 2a में 6.7 इंच लंबा एमोलेड डिस्प्ले होगा। यह डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकता है। इसके अलावा फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7200 प्रोसेसर से लैस हो सकता है। इसके साथ फोन में 8GB रैम और 128GB स्टोरेज और 12GB रैम और 512GB स्टोरेज मिल सकती है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में Samsung S5KGN9 का 50MP 1/1.5 इंच का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। इसके साथ ही 50MP Samsung S5KJN1 अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 32MP Sony IMX615 फ्रंट कैमरा होने की उम्मीद है।

Disclaimer : म्यूचुअल फंड और शेयर बाजार में निवेश जोखिम पर आधारित होता है।  शेयर बाजार में निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। hindi.Maharashtranama.com किसी भी वित्तीय नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होंगे।

News Title : Nothing Phone 2a 04 February 2024.

अन्य

x
Maharashtranama

महाराष्ट्रनामा से पाएं ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट्स.

लगातार पाएं दिनभर की बड़ी खबरें. आप Bell पर क्लिक करके सेटिंग मैनेज भी कर सकते हैं.

x

Notification Settings

Select categories to receive notifications you like.