Tata Curve Launch Date | 500 KM रेंज! टाटा Curve EV जल्द होगी लॉन्च, जाने पावरट्रेन और फीचर्स

Tata Curvv Launch Date

Tata Curve Launch Date | टाटा मोटर्स अपनी नई इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। Tata Curve EV इस साल भारतीय बाजार में आने वाली है। कार के अगस्त 2024 में लॉन्च होने की उम्मीद है। EV के अलावा Tata Curve के ICE वेरिएंट को भी बाजार में पेश किया जाएगा। कंपनी ने इन दोनों वेरिएंट को कॉन्सेप्ट फॉर्म में पेश किया है।

टाटा Curve से पहले कंपनी की कई इलेक्ट्रिक कारें देश की सड़कों पर दौड़ रही थीं। Tata Motors की Nexon EV, Tiago EV, Tigor EV बाजार में हैं। Tata Punch EV को जनवरी 2024 में लॉन्च किया गया था।

Tata Curve EV एक्सटीरियर
टाटा Curve EV को कॉन्सेप्ट फॉर्म में पेश किया गया है। टाटा कर्व एक कूप SUV है, इसलिए कार को टिपिकल स्लोप्ड रूफलाइन दी जा सकती है। टाटा की इस कार में इंटीग्रेटेड एलईडी डीआरएल के साथ एलईडी हेडलैंप दिए जा सकते हैं। गाड़ी के रियर में रियर LED स्ट्रिप्स के साथ LED टेललाइट्स भी लगाई जा सकती हैं। इस कार में फ्रंट पर चार्जिंग पोर्ट दिया जा सकता है। इसके अलावा कार में अलॉय व्हील भी लगाए जा सकते हैं।

पावरट्रेन
Tata Motors ने Nexon EV को 40.5 kWh बैटरी पैक और Punch EV को 35 kWh बैटरी पैक के साथ लॉन्च किया है। Tata Nexon EV LR सिंगल चार्जिंग में 465 Km की रेंज देने का दावा करती है। इस लिहाज से उम्मीद की जा सकती है कि टाटा Curve EV 465 Km या उससे ज्यादा की रेंज के साथ बाजार में आ सकती है। इस कार में बड़े बैटरी पैक और पावरफुल मोटर का इस्तेमाल किया जा सकता है, जिससे इस कार की रेंज 500 Km तक बढ़ सकती है।

संभावित फीचर्स
इलेक्ट्रिक कारों के शौकीनों को टाटा Curve EV में कई फीचर्स मिल सकते हैं। इस कार को Nexon EV जैसे इंफोटेनमेंट सिस्टम से लैस किया जा सकता है। साथ ही टाटा की इस कार में पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिल सकता है। टाटा कर्व में मल्टीपल एयरबैग्स, 360-डिग्री कैमरे, रिवर्स पैकिंग सेंसर आदि फीचर्स भी हो सकते हैं। इस कार की मार्केटिंग लेवल 2 ADAS के साथ की जा सकती है।

Disclaimer : म्यूचुअल फंड और शेयर बाजार में निवेश जोखिम पर आधारित होता है।  शेयर बाजार में निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। hindi.Maharashtranama.com किसी भी वित्तीय नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होंगे।

News Title : Tata Curve Launch Date 21 April 2024

संबंधित खबरें

अन्य

x
Maharashtranama

महाराष्ट्रनामा से पाएं ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट्स.

लगातार पाएं दिनभर की बड़ी खबरें. आप Bell पर क्लिक करके सेटिंग मैनेज भी कर सकते हैं.

x

Notification Settings

Select categories to receive notifications you like.