Mahindra Thar Roxx | भारतीय बाजार में नई Mahindra Thar Rocks के आने से कॉम्पैक्ट और मिडसाइज SUV सेगमेंट में सनसनी फैल गई है। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने 5 डोर थार रॉक्स के साथ सभी तरह के ग्राहकों की इच्छाओं को पूरा किया है। पेट्रोल और डीजल के साथ-साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस नई थार रॉक्स में इस साल काफी फीचर्स हैं और इसलिए इस SUV की देशभर में चर्चा हो रही है। ऐसे में हम आपके लिए Thar Roxx के सभी वेरिएंट की कीमतें और सभी कलर ऑप्शन की डिटेल्स जानेंगे।

महिंद्रा थार रॉक्स के सभी वेरीएंट्स की कीमतें
महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड वर्तमान में MX1, MX3, AX3L, MX5, AX5L और AX7L जैसे ट्रिम स्तरों में 14 वेरिएंट में नई थार रॉक्स SUV पेश कर रहा है, जो सभी रियर व्हील ड्राइव विकल्पों में हैं और उनकी कीमतें इस प्रकार हैं।

* महिंद्रा थार रॉक्स MX1 पेट्रोल AMT- 12.99 लाख रूपये
* Mahindra Thar Rocks MX1 Diesel MT – 13.99 लाख रूपये
* महिंद्रा थार रॉक्स MX3 पेट्रोल ऑटोमैटिक – 14.99 लाख रूपये
* महिंद्रा थार रॉक्स MX3 डीजल एमटी – 15.99 लाख रूपये
* महिंद्रा थार रॉक्स MX3 डीज़ल ऑटोमैटिक – 17.49 लाख रूपये
* महिंद्रा थार रॉक्स AX2L डीजल मैनुअल – 16.99 लाख रूपये
* महिंद्रा थार रॉक्स MX5 पेट्रोल मैनुअल – 16.49 लाख रूपये
* महिंद्रा थार रॉक्स MX5 पेट्रोल ऑटोमैटिक – 17.99 लाख रूपये
* महिंद्रा थार रॉक्स MX5 डीजल मैनुअल – 16.99 लाख रूपये
* महिंद्रा थार रॉक्स MX5 डीजल ऑटोमैटिक – 18.49 लाख रूपये
* महिंद्रा थार रॉक्स AX5L डीजल ऑटोमैटिक – 18.99 लाख रूपये
* महिंद्रा थार रॉक्स AX7L पेट्रोल ऑटोमैटिक – 19.99 लाख रूपये
* महिंद्रा थार रॉक्स AX7L डीजल मैनुअल – 18.99 लाख रूपये
* महिंद्रा थार रॉक्स AX7L डीजल ऑटोमैटिक – 20.49 लाख रूपये

 बुकिंग और डिलीवरी
आपको बता दें कि महिंद्रा थार रॉक्स की बुकिंग 3 अक्टूबर से शुरू होगी और इस साल दशहरा से 5 डोर थार रॉक्स की डिलीवरी लोगों को मिलेगी। 14 सितंबर से लोग महिंद्रा के शोरूम में जाकर थार रॉक्स की टेस्ट राइड ले सकेंगे।

मुख्य फीचर्स
नई महिंद्रा थार रॉक्स का लुक जितना दमदार है, इसके फीचर्स भी मॉडर्न हैं। इसमें लेवल 2 एडीएएस, पैनोरमिक सनरूफ, 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वेंटिलेटेड सीटें, 360-डिग्री कैमरा, लेदर सीट अपहोल्स्ट्री और कई अन्य फीचर्स दिए गए हैं। आइए, अब हम आपको एक-एक करके नई थार के सभी कलर ऑप्शन दिखाएंगे।

कलर ऑप्शंस
* महिंद्रा थार रॉक्स बैटलशिप ग्रे
* महिंद्रा थार रॉक्स बर्न्ट SIENNA
* महिंद्रा थार रॉक्स डीप फॉरेस्ट
* महिंद्रा थार रॉक्स एवरेस्ट व्हाइट
* महिंद्रा थार रॉक्स नेबुला ब्लू
* महिंद्रा थार रॉक्स स्टील्थ ब्लैक

Disclaimer : म्यूचुअल फंड और शेयर बाजार में निवेश जोखिम पर आधारित होता है।  शेयर बाजार में निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। hindi.Maharashtranama.com किसी भी वित्तीय नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होंगे।

News Title : Mahindra Thar Roxx 19 August 2024

Mahindra Thar Roxx