Nokia 2660 Flip | नोकिया 2660 Flip नए लुक के साथ हुआ लॉन्च, जाने कीमत और स्पेक्स के बारे में

Highlights:

  • Nokia 2660 Flip
  • Nokia 2660 Flip कीमत
  • Nokia 2660 Flip के स्पेक्स
Nokia 2660 Flip

Nokia 2660 Flip | Nokia ने फ्लिप फोन नोकिया 2660 Flip लॉन्च किया है, जिसे पॉप पिंक और हरे-भरे रंग में पेश किया गया है। फोन का कलर वेरिएंट देखने में बेहद आकर्षक है। यह डुअल डिस्प्ले वाला 4G फोन है। आइए नजर डालते हैं फोन की कीमत और सभी फीचर्स पर।

Nokia 2660 Flip कीमत

नोकिया 2660 Flip फोन को यूरोप में 79.90 यूरो यानी करीब 7 हजार रुपये में लॉन्च किया गया है। इस फोन को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ अन्य ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल से भी खरीदा जा सकता है। नए पॉप पिंक और लश ग्रीन के कलर वेरिएंट को भी खरीदने के लिए उपलब्ध कराया गया है।

Nokia 2660 Flip के स्पेक्स

इस फोन में डुअल डिस्प्ले है। मुख्य स्क्रीन 2.8 इंच लंबी है और सेकेंडरी स्क्रीन 1.77 इंच लंबी है। फोन में 4G कनेक्टिविटी है। साथ ही इसमें यूनिसॉक T 107 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में मनोरंजन के लिए वायरलेस FM और MP3 प्लेयर जैसे कुछ ऐप भी हैं।

इस फोन में 1,480mAh की बैटरी दी गई है। चार्जिंग के लिए इसमें माइक्रो यूएसबी पोर्ट दिया गया है। फोन में LED फ्लैश के साथ 0.3 MP का रियर कैमरा दिया गया है। इसमें इंस्टेंट कॉलिंग के लिए इमरजेंसी फीचर भी है, जिसमें 5 तक कॉन्टैक्ट्स सेव कर सकते हैं। इस फोन पहले से ही कई बाजारों में उपलब्ध है। अब कंपनी ने नए कलर वेरिएंट के साथ री-लॉन्च किया है।

Disclaimer : म्यूचुअल फंड और शेयर बाजार में निवेश जोखिम पर आधारित होता है।  शेयर बाजार में निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। hindi.Maharashtranama.com किसी भी वित्तीय नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होंगे।

News Title : Nokia 2660 Flip Launch With New Look Know Details as on 04 June 2023

संबंधित खबरें

अन्य

x
Maharashtranama

महाराष्ट्रनामा से पाएं ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट्स.

लगातार पाएं दिनभर की बड़ी खबरें. आप Bell पर क्लिक करके सेटिंग मैनेज भी कर सकते हैं.

x

Notification Settings

Select categories to receive notifications you like.