Airtel Recharge Vs Jio Recharge | Airtel या Jio? किस में मिलेगा फ्री नेटफ्लिक्स सब्स्क्रिप्शन्स के साथ ज्यादा बेनिफिट्स?

Airtel Recharge Vs Jio Recharge

Airtel Recharge Vs Jio Recharge | Airtel ने नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन के साथ अपना प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान की कीमत 1499 रुपये है और नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन फ्री में मिलता है। दो महीने पहले रिलायंस जियो ने भी नेटफ्लिक्स बंडल प्लान पेश किया था। 1,099 रुपये और 1,499 रुपये की कीमत वाले दोनों प्लान में नेटफ्लिक्स का सब्सक्रिप्शन शामिल है।

Airtel का 1,499 रुपये वाला प्लान
एयरटेल नेटफ्लिक्स प्लान 84 दिनों की वैधता के साथ आता है। एयरटेल अपने 1,499 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में नेटफ्लिक्स का 199 रुपये का सब्सक्रिप्शन दे रहा है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, प्रतिदिन 100 SMS , 3GB डेली डेटा, असीमित 5G डेटा और एयरटेल थैंक्स बेनिफिट्स भी मिलते हैं।

Reliance Jio का 1,099 रुपये वाला प्लान
रिलायंस जियो का 1,099 रुपये वाला नेटफ्लिक्स प्लान 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है।रिलायंस जियो का 1,099 रुपये वाला नेटफ्लिक्स प्रीपेड प्लान सबसे सस्ता प्लान है। इस प्लान में नेटफ्लिक्स मोबाइल सब्सक्रिप्शन की कीमत 149 रुपये है। इसके अलावा इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग, प्रतिदिन 100 SMS और 2GB डेटा मिलता है। जियो इस प्लान में अनलिमिटेड 5G डेटा भी ऑफर कर रहा है।

Reliance Jio का 1,499 रुपये वाला प्लान
रिलायंस जियो का 1,499 रुपये वाला नेटफ्लिक्स प्लान 84 दिनों की वैधता के साथ आता है।इस प्लान की कीमत एयरटेल के प्लान जितनी ही है। यह प्लान नेटफ्लिक्स के बेसिक सब्सक्रिप्शन के साथ आता है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, 3GB डेली डेटा, अनलिमिटेड 5G डेटा और प्रतिदिन 100 SMS भी मिलते हैं।

फिचर 
* नेटवर्क            Airtel Rs 1,499          Reliance Jio Rs 1,099        Reliance Jio Rs 1,499
* प्लान              Netflix Prepaid Plan     Netflix Prepaid Plan              Netflix Prepaid Plan
* नेटफ्लिक्स        बेसिक (199 रुपये)           मोबाइल (149 रुपये)                बेसिक सब्सस्क्रिप्शन
* कॉलिंग                अनलिमिटेड                   अनलिमिटेड                                अनलिमिटेड
* प्रतिदिन SMS           100                           100                                            100
* डेली डेटा                 2GB                          3GB                                            3GB
* 5G डेटा              अनलिमिटेड               अनलिमिटेड                                  अनलिमिटेड
* बेनिफिट्स      Airtel थँक्स          Jio अ‍ॅप्स आणि सर्व्हिसेस                  Jio अ‍ॅप्स आणि सर्व्हिसेस

Disclaimer : म्यूचुअल फंड और शेयर बाजार में निवेश जोखिम पर आधारित होता है।  शेयर बाजार में निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। hindi.Maharashtranama.com किसी भी वित्तीय नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होंगे।

News Title : Airtel Recharge Vs Jio Recharge 28 November 2023.

अन्य

x
Maharashtranama

महाराष्ट्रनामा से पाएं ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट्स.

लगातार पाएं दिनभर की बड़ी खबरें. आप Bell पर क्लिक करके सेटिंग मैनेज भी कर सकते हैं.

x

Notification Settings

Select categories to receive notifications you like.