TCS NextStep

TCS NextStep | टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS ) को महाराष्ट्र सरकार की ओर से कर्मचारियों के तबादले को लेकर नोटिस मिला है। महाराष्ट्र सरकार के श्रम विभाग ने टाटा समूह की आईटी कंपनी टीसीएस को भी नोटिस भेजा है।

पुणे में आईटी कंपनियों के कर्मचारियों के संगठन राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी कर्मचारी सीनेट (NITES ) की शिकायत पर TCS को नोटिस भेजा गया है। टीसीएस के ट्रांसफर के तरीकों के खिलाफ NITES ने महाराष्ट्र सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय से शिकायत की थी।

कंपनी को मराठी में भेजे नोटिस में श्रम विभाग ने लिखा है कि 18 जनवरी को दोपहर 12 बजे टीसीएस और विभाग के प्रबंधन के बीच बैठक होगी।

300 से अधिक कर्मचारियों ने NITES से शिकायत की
NITES के अनुसार, उसे 300 से अधिक शिकायतें मिली हैं कि TCS 2,000 से अधिक कर्मचारियों को जबरन दूसरे शहरों में स्थानांतरित कर रही है और किसी भी सुझाव या कर्मचारी की राय को ध्यान में नहीं रखा गया है।

NITES के अनुसार, इसने कर्मचारियों और उनके परिवारों के सामने आने वाली समस्याओं को बढ़ा दिया है। NITES के चेयरमैन हरप्रीत सिंह सलूजा का कहना है कि TCS ने कर्मचारियों को ट्रांसफर के निर्देशों का पालन नहीं करने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की धमकी दी है।

शिकायत के अनुसार कंपनी के स्थानांतरण के फैसले का विरोध करने वाले कर्मचारियों का वेतन भी रोक दिया गया है। हरप्रीत ने लोगों को स्थानांतरण के फैसले स्वीकार करने या इस्तीफा देने के लिए मजबूर करने के कंपनी के कदम की कड़ी निंदा करते हुए इसे अवैध बताया।

TCS ने कर्मचारियों को 14 दिन का समय
TCS के मानव संसाधन विभाग ने TCS मुंबई के कर्मचारियों को 14 दिनों के भीतर अपने कार्यालयों में आने और स्थानांतरण प्रक्रिया पूरी करने के लिए कहा था। कंपनी ने मेल में लिखा कि कर्मचारी अभी तक नई जगह पर नहीं गए हैं और 14 दिन की टाइमलाइन बीत जाने के कारण उनकी सैलरी रोकी जा रही है।इसके अलावा, कंपनी ने अपने आदेशों का उल्लंघन करने और रोजगार के नियम और शर्तों का उल्लंघन करने के नाम पर अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की है।

Disclaimer: म्यूचुअल फंड और शेयर बाजार में निवेश जोखिम पर आधारित होता है। शेयर बाजार में निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह  जरूर लें। hindi.Maharashtranama.com किसी भी वित्तीय नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होंगे।

News Title: TCS NextStep 3 January 2024 .