Sarkari Bank FD

Sarkari Bank FD | पंजाब नेशनल बैंक ने अपनी कुछ FD पर ब्याज दरें में कटौती की हैं। बैंक ने 2 करोड़ रुपये से कम की FD पर ब्याज दर घटा दी है। नई दरें 1 जून, 2023 से लागू होंगी। पिछले महीने पीएनबी ने कुछ एफडी पर ब्याज दरें बढ़ाई थीं।

पंजाब नेशनल बैंक आम जनता के लिए 10 साल तक की FD में निवेश करने का अवसर प्रदान करता है। बैंक FD पर 3.05%से 7.25%के बीच ब्याज देता है। बैंक 444 दिनों की FD पर सबसे ज्यादा 7.25%की ब्याज दर देता है।

इन FD पर कम हुआ ब्याज
बैंक ने 1 साल की FD पर ब्याज दर में 0.5% की कटौती की है। इस मैच्योरिटी की FD पर ब्याज दर अब 6.80% से घटकर 6.75% हो गई है। पिछले महीने बैंक ने 666 दिन में परिपक्व होने वाली एफडी पर ब्याज दरों को 7.25% से घटाकर 7.05% कर दिया था।

PNB 2 करोड़ रुपये से कम की FD पर देती है इतना ब्याज
* 7 दिन से 14 दिन: आम जनता के लिए – 3.50%, वरिष्ठ नागरिकों के लिए – 4.00%
* 15 दिन से 29 दिन: आम जनता के लिए – 3.50%, वरिष्ठ नागरिकों के लिए – 4.00%
* 30 दिन से 45 दिन: आम जनता के लिए – 3.50%, वरिष्ठ नागरिकों के लिए – 4.00%
* 46 दिन से 90 दिन: आम जनता के लिए – 4.50 %, वरिष्ठ नागरिकों के लिए – 5.00%
* 91 दिन से 179 दिन: आम जनता के लिए – 4.50%, वरिष्ठ नागरिकों के लिए – 5.00%
* 180 दिन से 270 दिन: आम जनता के लिए – 5.50%, वरिष्ठ नागरिकों के लिए – 6.00%
* 271 दिन से 1 वर्ष से कम: आम जनता के लिए – 5.80%,; वरिष्ठ नागरिकों के लिए – 6.30%
* 1 वर्ष: आम जनता के लिए – 6.75%, वरिष्ठ नागरिकों के लिए – 7.25%
* 1 वर्ष से 443 दिनों से अधिक: आम जनता के लिए – 6.80%, वरिष्ठ नागरिकों के लिए – 7.30%
* 444 दिन: आम जनता के लिए – 7.25%, वरिष्ठ नागरिकों के लिए – 7.75%
* 445 से 665 दिन: आम जनता के लिए – 6.80%, वरिष्ठ नागरिकों के लिए – 7.30%
* 666 दिन: आम जनता के लिए – 7.05%, वरिष्ठ नागरिकों के लिए – 7.55%
* 667 दिन से 2 साल तक: आम जनता के लिए – 6.80%, वरिष्ठ नागरिकों के लिए – 7.30%
* 2 साल से 3 साल तक: आम जनता के लिए – 7.00%, वरिष्ठ नागरिकों के लिए – 7.50%
* 3 साल से 5 साल से अधिक: आम जनता के लिए – 6.50%, वरिष्ठ नागरिकों के लिए – 7.00%
* 5 साल से 10 साल: आम जनता के लिए – 6.50%, वरिष्ठ नागरिकों के लिए – 7.30%

Disclaimer : म्यूचुअल फंड और शेयर बाजार में निवेश जोखिम पर आधारित होता है।  शेयर बाजार में निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। hindi.Maharashtranama.com किसी भी वित्तीय नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होंगे।

News Title : Sarkari Bank PNB FD Rate Come Down Know Details as on 03 June 2023