Property Knowledge

Property Knowledge | क्या आपको पता है कि पैतृक और विरासत में मिली संपत्ति में अंतर है? अगर आपको अपने दादा या परदादा से कोई संपत्ति विरासत में मिली है, तो इसे पैतृक संपत्ति कहा जाएगा। लेकिन यहाँ यह समझने वाली बात है कि पैतृक संपत्ति आपके पिता से आती है। मतलब यह संपत्ति पिता या उनके पिता से और इसी तरह उनके पूर्वजों से जुड़ी हुई होगी। जबकि विरासत में मिली संपत्ति माँ की तरफ से आ सकती है। मतलब आपकी माँ से मिलने वाली संपत्ति को विरासत संपत्ति माना जाता है।

पैतृक और विरासत का अर्थ क्या है?
किसी व्यक्ति को मामा, भाई या दादी की तरफ से भी विरासत में संपत्ति मिल सकती है। यह संपत्ति मालिक की मृत्यु के बाद प्राप्त होती है। उसी समय, पैतृक संपत्ति भी इसका हिस्सा है लेकिन, ऐसी संपत्ति आपको अपने पिता, दादा या परदादा से ही मिलती है। सरल शब्दों में कहें तो परिवार के किसी भी सदस्य से आपको विरासत में मिली संपत्ति मिल सकती है लेकिन, पैतृक संपत्ति केवल पिता या दादा से प्राप्त होती है। जन्म होते ही आपको अपने पूर्वजों द्वारा अर्जित संपत्ति पर अधिकार मिलता है।

किस संपत्ति से बेदखल नहीं किया जा सकता?
कुछ अपवादों को छोड़कर, किसी व्यक्ति को पैतृक संपत्ति से बेदखल नहीं किया जा सकता है, जबकि पिता या माँ केवल उनकी कमाई की संपत्ति से बेटे या बेटी को बेदखल कर सकते हैं। हालांकि, कुछ मामलों में अदालत ने माता-पिता के पक्ष में फैसला दिया और उन्हें पैतृक संपत्ति से बेटे को बेदखल करने की अनुमति दी है। इसमें कई कानूनी मोड़ हैं। आमतौर पर, बेदखल की गई व्यक्ति पैतृक या पिता की संपत्ति का दावा कर सकता है, जिसके लिए 12 साल की अवधि मिलती है। यदि अदालत को दावा उचित लगता है, तो परिस्थिति के अनुसार 12 साल बाद भी दावा मान्य किया जा सकता है।

पारिवारिक संपत्ति पर दावा कितने समय तक?
पारिवारिक संपत्ति पर अगले चार पीढ़ियों का हक होता है। दादा-दादी के पिता से वंशानुगत मिली संपत्ति दादा, नाना, पिता और उसके बाद बेटे की होती है। लेकिन एक छोटी सी चूक भी आपके पारिवारिक संपत्ति पर से हक छीन सकती है।

पारिवारिक संपत्ति का दर्जा तब तक बना रहता है जब तक कि उसका विभाजन नहीं होता। यदि चार पीढ़ियों में से किसी एक पीढ़ी ने संपत्ति का विभाजन किया, तो पारिवारिक संपत्ति का दर्जा समाप्त कर दिया जाएगा। इसके बाद, यदि किसी को संपत्ति से बेदखल किया गया, तो वह पारिवारिक संपत्ति पर अधिकार नहीं मांग सकता।