Redmi A5 | क्या आप स्मार्टफोन खरीदने पर विचार कर रहे हैं? अगर ऐसा है, तो यह खबर जरूर पढ़ें। क्योंकि आज हम आपके लिए एक किफायती और अधिक लाभदायक स्मार्टफोन लेकर आए हैं। खास बात यह है कि इस स्मार्टफोन में आपको कई विशेष फीचर्स मिल सकते हैं। हम Redmi A5 स्मार्टफोन के बारे में बात कर रहे हैं, चलिए फिर जानते हैं।

Redmi A5 हाल ही में इंडोनेशिया में ऑक्टा-कोर Unisoc T7250 चिपसेट और 5,200mAh बैटरी के साथ लॉन्च किया गया था। अब यह स्मार्टफोन भारत में दस्तक देने के लिए तैयार है। कंपनी ने भारत में लॉन्चिंग की तारीख के साथ इसका डिज़ाइन, कलर ऑप्शन और प्रमुख फीचर्स की घोषणा की है। फोन की उपलब्धता का विवरण भी सामने आया है। खास बात यह है कि इस महीने की शुरुआत में लॉन्च किया गया Poco C71 भी Redmi A5 की तरह ही फीचर्स के साथ आता है।

Redmi A5 कब लॉन्च होगा?
Redmi A5 भारत में 15 अप्रैल को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। यह जानकारी आधिकारिक लैंडिंग पेज से मिली है। Flipkart पर एक प्रमोशनल बैनर ने खुलासा किया है कि, यह फोन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और Xiaomi India ई-स्टोर के माध्यम से भारत में खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे। बैनर पर टैगलाइने के अनुसार Redmi A5 ‘Royal Design’ के साथ आएगा। लैंडिंग पेज पर टीज़र इमेज में भारतीय वैरिएंट का डिजाइन ग्लोबल मॉडल के समान होगा। यह फोन जैसलमेर गोल्ड, जस्ट ब्लैक और पाँडिचेरी ब्लू रंगों में उपलब्ध होगा।

Redmi A5 के आधिकारिक लैंडिंग पृष्ठ ने भी पुष्टि की है कि फोन में 120Hz डिस्प्ले होगा, जो TÜV Rheinland के आई कम्फर्ट सर्टिफिकेशन के साथ आएगा। इसमें ग्लोबल वेरिएंट के समान 5,200mAh की बैटरी होगी। वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार, भारत में फोन की कीमत 10,000 रुपयों से कम होगी।

इंडोनेशिया में Redmi A5 के 4GB + 128GB वेरिएंट की कीमत IDR 11,99,000 है, जिसका अनुमानित भारतीय मूल्य करीब 6,100 रुपये है। Redmi A5 के समान स्पेसिफिकेशन वाले Poco C71 को भारत में 4GB + 64GB वेरिएंट के लिए 6,499 रुपये और 6GB + 128GB वेरिएंट के लिए 7,499 रुपये में लिस्ट किया गया है.

Redmi A5 के ग्लोबल वर्जन में Unisoc T7250 प्रोसेसर है, जिसमें 4GB LPDDR4X RAM और 128GB eMMC 5.1 स्टोरेज है। Android 15 Go Edition पर चलने वाले इस फोन में 6.88 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 32MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप और 8 MP का सेल्फी शूटर दिया गया है। Redmi की एक नई स्मार्टवॉच जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाली है।

Redmi A5