Redmi 13C | रेडमी का सबसे सस्ता Redmi 13C 5G फ़ोन 6 दिसंबर को लॉन्च होगा, देखें डिटेल्स

Redmi 13C

Redmi 13C | कुछ दिन पहले खबर आई थी कि Redmi 13C 4G को भारतीय मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। अब लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी अगले हफ्ते Redmi 13C 5G भी लॉन्च करेगी। यह निश्चित रूप से कंपनी के सबसे सस्ते 5G स्मार्टफोन में से एक होगा।

चीनी स्मार्टफोन निर्माता Redmi के आगामी Redmi 13C स्मार्टफोन का 5G वेरिएंट अगले हफ्ते लॉन्च होने की उम्मीद है। जो Redmi 12C की जगह लेगा। इस स्मार्टफोन का 4G मॉडल भी देश में लॉन्च किया जाएगा। इस महीने की शुरुआत में कंपनी ने Redmi 13C को नाइजीरिया में पेश किया था। अभी तक सिर्फ 4जी वेरिएंट की ही खबरें आती रही हैं, ऐसे में यह नई खबर जरूर अच्छी है।

Redmi 13C 5G भारत में लॉन्च किया जाएगा
गैजेट 360 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, स्मार्टफोन को देश में 6 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन का 4G वेरिएंट नाइजीरिया में बिक्री के लिए उपलब्ध है। इसमें MediaTek Helio G85 प्रोसेसर दिया गया है। कंपनी भारत में इसके 5G वेरिएंट को लॉन्च करने की योजना बना रही है। जिसकी कीमत 15,000 रुपये से कम होगी। लेकिन कंपनी ने इसके प्रोसेसर का खुलासा नहीं किया था। इसमें 8GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज होगी।

Redmi 13C 4G
इसका 4G वेरिएंट 6.74 इंच (720×1,600 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले के साथ आता है जिसका रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज़ है और इसकी पीक ब्राइटनेस 450 निट्स तक है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। साथ ही 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा भी है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें आगे की तरफ 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G LTE, dual-band Wi-Fi, Bluetooth, GPS, 3.5 mm हेडफोन जैक और USB Type-C पोर्ट के विकल्प दिए गए हैं। इसकी 5,000 एमएएच की बैटरी 18W USB-PD चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

1 अरब स्मार्टफोन की बिक्री
Redmi ने पिछले एक दशक में एक अरब स्मार्टफोन बेचे हैं। शाओमी ने Redmi की शुरुआत किफायती कीमत में हाई-क्वालिटी स्मार्टफोन बेचने के लिए की थी। इस रणनीति ने स्मार्टफोन बाजार में एक बड़ा बदलाव लाया। शाओमी ने Redmi को चार साल पहले एक अलग सब-ब्रैंड के तौर पर पेश किया था। इसके बाद से Redmi ने कई नए स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। हाल ही में कंपनी ने Redmi Note 13R Pro पेश किया था। Redmi Note 13, Note 13 Pro और Note 13 Pro+ को पिछले महीने पेश किया गया था।

Disclaimer: म्यूचुअल फंड और शेयर बाजार में निवेश जोखिम पर आधारित होता है। शेयर बाजार में निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। hindi.Maharashtranama.com किसी भी वित्तीय नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होंगे।

News Title: Redmi 13C 30 November 2023.

अन्य

x
Maharashtranama

महाराष्ट्रनामा से पाएं ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट्स.

लगातार पाएं दिनभर की बड़ी खबरें. आप Bell पर क्लिक करके सेटिंग मैनेज भी कर सकते हैं.

x

Notification Settings

Select categories to receive notifications you like.