OPPO Find X7 Pro | OPPO के सबसे शक्तिशाली फोन के डिजाइन का हुआ खुलासा, जाने आकर्षक फीचर्स

OPPO Find X7 Pro

OPPO Find X7 Pro | OPPO की फ्लैगशिप सीरीज Find X7 को जनवरी में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। सीरीज से ओप्पो फाइंड एक्स7 और ओप्पो फाइंड एक्स7 प्रो फोन पेश किए जा सकते हैं। ब्रांड ने अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है लेकिन डिवाइस लीक और सर्टिफिकेशन साइट्स सामने आई हैं। साथ ही लेटेस्ट जानकारी के मुताबिक टिप्सटर ने प्रो मॉडल के रेंडर और फीचर्स शेयर किए हैं।

OPPO Find X7 Pro का लीक हुआ डिजाइन
माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट वीबो पर टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने ओप्पो Find X7 Pro के रेंडर्स और फीचर्स शेयर किए हैं। लीक रेंडर के मुताबिक, फोन के बैक पैनल पर बड़ा कैमरा मॉड्यूल है। रेंडर में एक सर्कुलर कैमरा, हैसलब्लेड ब्रांडिंग और दो पेरिस्कोप लेंस होंगे। LED फ्लैश स्मार्टफोन के ऊपरी बाईं ओर है।

दायीं तरफ पावर बटन और वॉल्यूम बटन दिख रहा है। साथ ही डिवाइस के बैक पैनल पर नीचे ब्रांडिंग दी जा सकती है। Find X7 Pro स्मार्टफोन में वनप्लस स्मार्टफोन की तरह बायीं तरफ अलर्ट स्लाइडर दिया जा सकता है। फ्रंट में पंच-होल कट-आउट डिज़ाइन मिलता है, साथ ही स्लिम बेजल्स भी मिलते हैं।

OPPO Find X7 Pro के लीक फीचर्स
टिप्सटर के मुताबिक, डिवाइस में 2K रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.82 इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रा-थिन ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है। डिवाइस Android 14 आधारित कलर ओएस 14 पर चल सकता है।

Find X7 Pro स्मार्टफोन में हैसलब्लेड क्वाड कैमरा दिए जाने की संभावना है। 50MP का Sony LYT 900 लेंस डुअल कनवर्जन गेन तकनीक के साथ मिल सकता है। सेंसर को 2.7X ऑप्टिकल ज़ूम और 1/1.56 इंच 50MP Sony IMX 890 पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस, 6Xऑप्टिकल ज़ूम के साथ 50MP Sony IMX द्वितीय पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और 50MP अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस के साथ जोड़ा जा सकता है।

Disclaimer : म्यूचुअल फंड और शेयर बाजार में निवेश जोखिम पर आधारित होता है।  शेयर बाजार में निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। hindi.Maharashtranama.com किसी भी वित्तीय नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होंगे।

News Title : OPPO Find X7 Pro 10 December 2023.

अन्य

x
Maharashtranama

महाराष्ट्रनामा से पाएं ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट्स.

लगातार पाएं दिनभर की बड़ी खबरें. आप Bell पर क्लिक करके सेटिंग मैनेज भी कर सकते हैं.

x

Notification Settings

Select categories to receive notifications you like.