OnePlus Nord 5 | OnePlus जल्दी ही अपनी बजट फ्रेंडली Nord सीरीज में दो नए स्मार्टफोन्स को शामिल कर सकता है। ये फोन्स OnePlus Nord 5 और OnePlus Nord CE 5 नाम से लॉन्च हो सकते हैं। अब एक टिपस्टर ने इन फोन्स के फीचर्स की जानकारी लीक की है। चलिए जानते हैं पूरी जानकारी।
OnePlus Nord 5 और Nord CE 5 के डिटेल्स
टिपस्टर योगेश ब्रार के अनुसार, वनप्लस Nord 5 और Nord CE 5 दोनों फोन ऑल-प्लास्टिक बिल्ड के साथ पेश किए जा सकते हैं। इसका मतलब है कि इनकी फ्रेम और बैक पैनल प्लास्टिक से बनी हो सकती है। दोनों डिवाइस में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। दोनों फोनों के लुक एक समान होने की संभावना है।
प्रोसेसर को देखते हुए, वनप्लस Nord 5 में MediaTek Dimensity 9400e चिपसेट दिया जाएगा। जो एक हाई-एंड परफॉर्मेंस प्रोसेसर है। साथ ही, Nord CE 5 में Dimensity 8350 प्रोसेसर मिल सकता है। दोनों स्मार्टफोन्स की लॉन्च डेट हालांकि अलग अलग होगी, लेकिन अभी किसी भी तारीख का खुलासा नहीं हुआ है।
OnePlus की डिस्प्ले पर लाइफटाइम वारंटी फ्री
OnePlus कंपनी अपने स्मार्टफोन डिस्प्ले पर लाइफटाइम वारंटी दे रही है। कंपनी ने यह कदम ग्रीन लाइन समस्या के समाधान के रूप में उठाया है। पहले यह सुविधा पुराने ग्राहकों के लिए उपलब्ध थी लेकिन अब नए स्मार्टफोन के साथ लाइफटाइम वारंटी देने की शुरुआत की है।
एडवांस टेक्नोलॉजी और एमोलेड स्क्रीन वाले स्मार्टफोन में ग्रीन लाइन की समस्या अन्य कई कंपनियों के डिवाइस में भी देखी गई है। लेकिन OnePlus पहली कंपनी है जो नए स्मार्टफोन पर लाइफटाइम डिस्प्ले वारंटी दे रही है। इससे कंपनी को ग्राहकों का विश्वास जीतने में मदद मिलेगी।
महत्वपूर्ण बात यह है कि डिस्प्ले पर लाइफटाइम फ्री वारंटी केवल ग्रीन लाइन समस्या तक सीमित रहेगी। किसी भी अन्य समस्या आने पर डिस्प्ले बदलकर नहीं दिया जाएगा। कंपनी की वेबसाइट पर इस वारंटी का उल्लेख नहीं है, और यह टैबलेट्स पर भी दिखाई नहीं देती है।
