Motorola Razr 60 Ultra | मोटोरोला Razr 60 Ultra भारत में लॉन्च हो गया है। यह फ्लिप फोन Motorola Razr 50 Ultra का अपग्रेडेड वर्जन है। इस हैंडसेट में Moto AI का सपोर्ट दिया गया है। इससे हैंडसेट में AI फीचर्स का उपयोग किया जा सकता है। इसमें 50MP का बैक और सेल्फी कैमरा मिलता है। इसके साथ ही फोन में Snapdragon 8 Elite चिप और फास्ट चार्जिंग वाली 4,700mAh की बैटरी भी मिलती है।

Motorola Razr 60 Ultra की कीमत
मोटोरोला Razr 60 Ultra की कीमत 89,999 रुपये रखी गई है। इस कीमत में 16GB और 512GB स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। इसकी बिक्री 21 मई 2025 से ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट Amazon और आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू होगी। इसे Rio Red, Scarab Green और Wood Brown/Mountain Trail शेड में खरीदा जा सकेगा।

शानदार फीचर्स
Motorola Razr 60 Ultra फोन Android 15 के साथ ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। इस डिवाइस को एडवांस बनाने के लिए Moto AI बटन का समर्थन दिया गया है, जिससे यूजर्स AI Action Shot और AI Image Eraser जैसे AI फीचर्स का उपयोग कर सकते हैं।

इस फोन की मेन स्क्रीन 7.0 इंच की है। इसमें HDR10+ सपोर्ट भी मिलता है। इसकी पीक ब्राइटनेस 4500 निट्स है। कवर डिस्प्ले को देखते हुए, फोन में 4.0 इंच की LTPO स्क्रीन दी गई है। साथ ही रिफ्रेश रेट 165Hz और पीक ब्राइटनेस 3000 निट्स है। इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला सिरैमिक ग्लास दी गई है।

Razr 60 Ultra स्मार्टफोन के बैक पैनल में 50MP का प्राइमरी सेंसर और 50MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस है। सेल्फी के लिए हैंडसेट में फ्रंट पर भी 50MP का कैमरा मिलता है। अच्छे साउंड के लिए फोन में डॉल्बी एटमॉस वाला डुअल स्टीरियो स्पीकर का सेटअप दिया गया है.

यह फ्लिप स्मार्टफोन 4,700mAh की बैटरी के साथ आता है। यह फोन 68W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसमें 30W वायरलेस चार्जिंग और 5W रिवर्स चार्जिंग उपलब्ध है। इसके साथ-साथ Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर भी दिया गया है। इसमें 16GB रैम और 512GB तक की इंटरनल स्टोरेज मिलती है।

फास्ट कनेक्टिविटी के लिए मोटोरोला Razr 60 Ultra फ्लिप स्मार्टफोन में 5G, WiFi , सिम कार्ड स्लॉट, ब्लूटूथ, GPS, NFC और USB टाइप-C पोर्ट जैसे स्पेक्स दिए गए हैं। इसके साथ IP48 रेटिंग भी मिली है।

Motorola Razr 60 Ultra