Moto G86 Power 5G | मोटरोला का नया स्मार्टफोन Moto G86 Power 5G जल्द ही बाजार में आने वाला है। G-सीरीज के इस नए डिवाइस की लॉन्चिंग की तैयारी शुरू होते ही इस आगामी मोबाइल फोन के स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक हो गए हैं। इसके साथ ही इसकी संभावित कीमत भी सामने आई है। अब इस हैंडसेट के रंग विकल्पों की जानकारी मिली है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, Moto G86 Power 5G फोन चार रंग विकल्पों में आएगा, जिसमें क्रुसांथम, कॉस्मिक स्काई, गोल्डन साइप्रस  और स्पेल बाउंड  रंग शामिल हैं। इन सभी रंग वेरिएंट में विशेष टेक्स्चर वाला बैक-पैनल मिलेगा, जिसमें इको लेदर के साथ प्लास्टिक और फैब्रिक का भी समावेश होगा। इससे डिवाइस को एक अनोखा और प्रीमियम लुक मिलेगा।

लीक फीचर्स
हाल ही में आए मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मोटोरोला के आगामी स्मार्टफोन मोटो G86 Power 5G का डिजाइन और लुक Moto G86 जैसा होगा, ऐसा समझा गया है। इस फोन में 6.67 इंच का pOLED डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। स्क्रीन पर सुरक्षा के लिए Gorilla Glass 7i दिया जाएगा। डिवाइस के दाईं ओर पावर और वॉल्यूम बटन मिलेंगे, साथ ही Dolby Atmos का सपोर्ट भी मिलेगा।

स्मार्टफोन में 12GB तक रैम और MediaTek Dimensity 7300 चिप का उपयोग किया जा सकता है। इसमें 256GB तक स्टोरेज दिए जाने की संभावना है। इसके अलावा, यह फोन Android 15 आधारित ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है।

मोटोरोल का आगामी स्मार्टफोन 50MP का कैमरा और 8MP की मैक्रो लेंस के साथ एंट्री कर सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस हैंडसेट में 32MP का कैमरा मिलने की संभावना है। इसमें 6,720mAh तक की बैटरी दी जा सकती है।

संभावित कीमत
मोटो G86 Power 5G की आधिकारिक लॉन्चिंग से संबंधित वर्तमान में कोई जानकारी नहीं मिली है, लेकिन लीक में कहा गया है कि यह हैंडसेट मई अंत या जून की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। इसकी कीमत मिड रेंज में रखी जा सकती है।

 

Moto G86 Power 5G