Face Pack for Glowing Skin | फेस्टिव सीजन में खूबसूरत और फ्रेश स्किन पाने के लिए हम पार्लर जाते हैं। हालांकि, कई मामलों में काम की भागदौड़ में हमें पार्लर जाने का समय नहीं मिल पाता है। ऐसे में आप कुछ घरेलू उपाय अपनाकर त्वचा पर पार्लर जैसा ग्लो पा सकती हैं। इसके लिए आप घर पर बेसन और हल्दी का फेसपैक बना सकते हैं। दिलचस्प बात यह है कि इस फेसपैक को बनाने में आपको ज्यादा समय नहीं लगता है।
घर पर इस फेसपैक को बनाने के लिए आपको चार चम्मच बेसन, दो चम्मच गुलाब जल और आधा चम्मच हल्दी की जरूरत होगी। हल्दी, बेसन और गुलाब जल को अच्छे से मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगभग 20 मिनट तक लगा रहने दें। फिर गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। इस पैक से आपकी त्वचा फ्रेश और खूबसूरत दिखेगी।
केले और गुलाब जल का फेसपैक आपकी त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इस फेसपैक का इस्तेमाल करने से त्वचा की कई समस्याओं से राहत मिल सकती है। दिलचस्प बात यह है कि इस पैक को घर पर बनाने में आपको ज्यादा समय नहीं लगता है।
इस पैक को बनाने के लिए एक केला और पांच बड़े चम्मच गुलाब जल लें। फिर एक अच्छा पेस्ट बनाएं और इसे पूरे चेहरे पर लगाएं। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर 20 मिनट तक लगाकर रखें। फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लें।
दही त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह आपकी त्वचा में अतिरिक्त तेल को कम कर सकता है। दही और बेसन को मिलाकर पेस्ट बना लें। इस फेसपैक को बनाने के लिए 2 बड़े बेसन के चम्मच और इसमें एक चम्मच दही मिलाएं। इस पेस्ट को लगाने से पिंपल्स और मुंहासों की समस्या कम हो जाती है।
इस पेस्ट में एक चुटकी हल्दी मिलाएं। हल्दी में प्राकृतिक गुण होते हैं। जो मुंहासों की समस्या से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं. दही त्वचा में छिद्रों को बाहर निकालने में मदद करता है।
Disclaimer : म्यूचुअल फंड और शेयर बाजार में निवेश जोखिम पर आधारित होता है। शेयर बाजार में निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। hindi.Maharashtranama.com किसी भी वित्तीय नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होंगे।
News Title : Face Pack for Glowing Skin 06 November 2023.
