Tata Harrier Price | टाटा मोटर्स अपने उत्पादन को लगातार अपडेट कर रहा है। ऐसे में टाटा ने Harrier और Safari के अपडेटेड मॉडल भारतीय बाजार में लॉन्च किए हैं। इन अपडेटेड SUV में लेवल 2 ADAS फीचर्स शामिल हैं। इसके अलावा इसमें दो नए ADAS फीचर्स हैं। एक लेन कीप असिस्ट और दूसरा अडॉप्टिव स्टीयरिंग असिस्ट। कंपनी ने इसमें नए रंग विकल्प भी लॉन्च किए हैं।
टाटा सफारी और हैरियर में पहले से ही अडॉप्टिव क्रूज कंट्रोल, ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग, फॉरवर्ड कोलिज़न वार्निंग, रियर कोलिज़न वार्निंग, ट्रैफिक साइन रिकग्निशन, हाई बीम असिस्ट, ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन, लेन डिपार्चर वार्निंग, लेन चेंज अलर्ट, रियर क्रॉस-ट्रैफिक अलर्ट और डोर ओपन अलर्ट जैसे कई सुरक्षा फीचर उपलब्ध हैं। साथ ही, लेवल 2 ADAS के अपडेट के साथ, टाटा सफारी और हैरियर में अब अडॉप्टिव स्टीयरिंग असिस्ट विथ लेन कीप असिस्ट और लेन सेंटरिंग जैसे सुरक्षा फीचर्स का समावेश किया गया है। लेन सेंटरिंग फीचर केवल AT वेरिएंट में उपलब्ध है.
फ्री में मिलेगा ADAS अपग्रेड फीचर
टाटा सफारी और हैरियर में अब नए रंग के विकल्प ग्राहकों को मिलेंगे। टाटा हैरियर और सफारी के एडवेंचर + ए, फियरलेस + अकम्प्लीश्ड + वेरिएंट के लिए लेवल 2 ADAS अपडेट्स फ़ीचर दिए गए हैं। जिनके पास पहले से ये वेरिएंट होंगे उन्हें ADAS अपग्रेड फ़ीचर फ्री में मिलेगा।
सफारी और हॅरियर में नए कलर ऑप्शंस
टाटा ने अब सफारी और हॅरियर ग्राहकों के लिए कई कलर ऑप्शंस लॉन्च किए हैं। जिनमें कोरल रेड और पेबल ग्रे शामिल हैं। पहले ये रंग हॅरियर एडवेंचर और फियरलेस वेरिएंट में उपलब्ध थे, लेकिन अब ये रंग टाटा हॅरियर के प्योर और स्मार्ट वेरिएंट में भी मिलेंगे। साथ ही, ऐश ग्रे रंग पहले केवल स्मार्ट और प्योर वेरिएंट में उपलब्ध था, लेकिन अब यह रंग एडवेंचर और फियरलेस वेरिएंट में भी उपलब्ध होगा। टाटा सफारी में भी नए रंग विकल्प लॉन्च किए गए हैं। सफ़ारी के प्योर और एडवेंचर वेरिएंट में अब स्टारडस्ट ऐश और गैलेक्स्टिक सैफ़ायर रंग विकल्प उपलब्ध हैं। सफारी के अक्कॉम्प्लिश्ड वेरिएंट में अब सुपरनोव्हा कॉपर थीम शामिल है।
Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है. इसे किसी भी तरह से निवेश सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए. शेयर बाजार में निवेश जोखिम पर आधारित होता है. शेयर बाजार में निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें.
Copyright © 2025 MaharashtraNama. All rights reserved.