Mahindra XUV700 | महिंद्रा XUV700 लवर्स के लिए राहत वाली खबर, जाने वेटिंग पीरियड डिटेल्स

Mahindra XUV700

Mahindra XUV700 | XUV700 Mahindra के भारत पोर्टफोलियो में सबसे लोकप्रिय मॉडलों में से एक है। यह एसयूवी पेट्रोल और डीजल दोनों पावरट्रेन के साथ उपलब्ध है और इसे 5-, 6- या 7-सीटर कॉन्फ़िगरेशन के साथ खरीदा जा सकता है। इसकी लोकप्रियता ऐसी है कि XUV700 के आने के बाद से इसके अधिकांश वेरिएंट के लिए लंबा वेटिंग पीरियड रहा है। Autocar India के अनुसार, सभी ट्रिम्स के लिए वेटिंग पीरियड अब घटाकर 2 महीने से भी कम कर दिया गया है। यहां हम आपको वेरिएंट के हिसाब से वेटिंग पीरियड की पूरी डिटेल देने जा रहे हैं।

Mahindra XUV700 का वेटिंग पीरियड
एंट्री-लेवल MX और AX3 मिड-लेवल AX5 के लिए Mahindra की वेटिंग पीरियड सबसे अधिक है और खरीदारों को डिलीवरी के लिए 1.5 महीने से थोड़ा अधिक इंतजार करना होगा। हालांकि, ESP से लैस वेरिएंट के लिए वर्तमान वेटिंग पीरियड के बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।

Mahindra XUV700 पावरट्रेन
XUV700 में 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन है जो 200hp की पावर और 380Nm का टॉर्क जनरेट करता है, इसके अलावा, इसमें 2.2-लीटर टर्बो-डीजल इंजन भी है, जो एंट्री-लेवल में 155hp और 360Nm का टार्क जनरेट करता है। दोनों इंजन 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध हैं। डीजल इंजन के साथ ऑल-व्हील ड्राइव का विकल्प भी उपलब्ध है।

Mahindra XUV700 की कीमत और प्रतिस्पर्धा
महिंद्रा XUV700 की कीमत 13.99 लाख रुपये से 26.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। इसका सीधा मुकाबला Tata Harrier, Safari, MG Hector, Hector Plus, Hyundai Alcazar और Jeep Compass जैसी SUVs से है।

Disclaimer : म्यूचुअल फंड और शेयर बाजार में निवेश जोखिम पर आधारित होता है।  शेयर बाजार में निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। hindi.Maharashtranama.com किसी भी वित्तीय नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होंगे।

News Title : Mahindra XUV700 28 April 2024

संबंधित खबरें

अन्य

x
Maharashtranama

महाराष्ट्रनामा से पाएं ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट्स.

लगातार पाएं दिनभर की बड़ी खबरें. आप Bell पर क्लिक करके सेटिंग मैनेज भी कर सकते हैं.

x

Notification Settings

Select categories to receive notifications you like.