Mahindra XUV700 | रिकॉर्ड! सिर्फ 29 महीनों में बिकीं 1.50 लाख से ज्यादा महिंद्रा XUV700, खरीदारी को भीड़

Mahindra XUV700

Mahindra XUV700 | महिंद्रा की फ्लैगशिप SUV XUV700 ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। महज 29 महीनों में इस SUV की 1.50 से ज्यादा यूनिट्स बिक चुकी हैं। इस उपलब्धि ने मध्यम आकार के सेगमेंट में अन्य SUV के लिए प्रतिस्पर्धा को और भी कठिन बना दिया है। XUV700 को अगस्त 2021 में लॉन्च किया गया था। तब से, SUV को भारतीय उपभोक्ताओं से लगातार अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। XUV700 का मुकाबला Tata Harrier और Hyundai Alcazar जैसी SUV से है।

इस साल मई में टाटा हैरियर ने 1 लाख यूनिट की बिक्री का आंकड़ा पार किया था। हालांकि, हैरियर को 2019 में लॉन्च किया गया था। महिंद्रा XUV700 को 2021 में लॉन्च किया गया था और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी 1.50 लाख यूनिट्स की बिक्री हो चुकी है। इस नजरिए से XUV700 ने Harrier से कम समय में इतनी बिक्री की है।

Mahindra XUV700 की बिक्री का रिकॉर्ड
महिंद्रा XUV700 ने महज 21 महीनों में 1 लाख बिक्री पूरी कर ली। वहीं, 12 महीने में 50,000 यूनिट्स की बिक्री हुई। नवंबर 2023 तक महिंद्रा ने XUV700 की 1,45,888 यूनिट्स बेची थीं। यह 1.50 लाख रुपये से सिर्फ 4,112 यूनिट कम है। अनुमान है कि दिसंबर के पहले तीन हफ्तों में XUV700 की 1.50 लाख यूनिट्स की बिक्री हुई है।

Mahindra XUV700 के फीचर्स
XUV700 SUV 5 और 7 सीटर ऑप्शन के साथ आती है। बाजार में 30 वेरिएंट बेची जाती हैं। इसमें 2 लीटर टर्बोचार्ज्ड mStallion पेट्रोल और 2.2-लीटर mHawk डीजल इंजन से आती है। इंजन के साथ इसमें 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प रखा गया है। ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम AX7 और AX7L में उपलब्ध हैं।

XUV700 में आधुनिक डिजाइन के साथ इंफोटेनमेंट और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए 10.25 इंच की दोहरी स्क्रीन दी गई है। एड्रेनोएक्स इंटरफेस में वॉयस कमांड के लिए अमेज़ॅन एलेक्सा वर्चुअल असिस्टेंट है। इसमें एंड्रॉयड ऑटो, एपल कारप्ले, वायरलैस चार्जर, पैनोरमिक सनरूफ, ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, ऑटो बूस्टर हेडलाइट्स, लेदर अपहोल्स्ट्री, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक जैसे फीचर्स दिए गए हैं। SUV 3D सराउंड साउंड के साथ Sony के कस्टम-निर्मित 12-स्पीकर सेटअप के साथ भी आती है।

ADAS से लैस
कार Advanced Driver Assistance System से लैस है। इससे कार की सुरक्षा बढ़ जाती है। कार को ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्टिंग में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है।

Disclaimer : म्यूचुअल फंड और शेयर बाजार में निवेश जोखिम पर आधारित होता है।  शेयर बाजार में निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। hindi.Maharashtranama.com किसी भी वित्तीय नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होंगे।

News Title : Mahindra XUV700 27 December 2023

संबंधित खबरें

अन्य

x
Maharashtranama

महाराष्ट्रनामा से पाएं ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट्स.

लगातार पाएं दिनभर की बड़ी खबरें. आप Bell पर क्लिक करके सेटिंग मैनेज भी कर सकते हैं.

x

Notification Settings

Select categories to receive notifications you like.