Mahindra XUV300 SUV | आकर्षक लुक और क्वॉलिटी फीचर्स के साथ XUV300 की बाजार में एंट्री, क्रेटा और ब्रेजा को देगी तगड़ी टक्कर

Mahindra XUV300 SUV

Mahindra XUV300 SUV | लुक की बात करें तो महिंद्रा की XUV300 फेसलिफ्ट के टेस्ट म्यूल से ज्यादा कुछ पता नहीं चलता है, लेकिन इस SUV में काफी कॉस्मेटिक बदलाव देखने को मिलेंगे। इसमें कई तरह के एलईडी हेडलैंप और इंडिकेटर्स के साथ-साथ टेललैंप और फ्रंट ग्रिल भी दिए गए हैं। पुराने मॉडल की तुलना में इसके एक्सटीरियर में काफी कुछ नया देखने को मिलेगा।

Mahindra XUV300 SUV के बेस्ट कलर ऑप्शन-
कलर ऑप्शन की बात करें तो महिंद्रा XUV300 टर्बोस्पोर्ट SUV में तीन नए ड्यूल-टोन कलर ऑप्शन दिए गए हैं। जिसमें काली रूफ के साथ सफेद, काली रूफ के साथ कांस्य, और सफेद रूफ के साथ काला शामिल है। इंटीरियर बदलावों की बात करें तो इसमें रेड और सिल्वर एक्सेंट के साथ नया ऑल-ब्लैक थीम ऑप्शन मिलेगा।

Mahindra XUV300 SUV के मुख्य फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो Mahindra XUV300 TurboSport एसयूवी ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, रेन-सेंसिंग वाइपर, ऑटोमैटिक हेडलैंप, इलेक्ट्रिक सनरूफ और कई अन्य फीचर्स से लैस है। सेफ्टी के लिहाज़ से महिंद्रा XUV300 में चारों पहियों पर डिस्क ब्रेक, फ्रंट पार्किंग सेंसर, 6 एयरबैग, कॉर्नरिंग ब्रेक कंट्रोल, ABS, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे।

Mahindra XUV300 SUV का पावरफुल इंजन
इंजन की बात करें तो महिंद्रा XUV300 TurboSport की सबसे बड़ी खासियत इसका नया इंजन है। यह एक 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन है जिसे अब लाइव इंजेक्शन के साथ पेश किया गया है। यह इंजन 5,000rpm पर 130PS की पावर और 1,500-3,750rpm पर 230 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट कर सकता है। ओवर-बूस्ट फंक्शन में टॉर्क आउटपुट 250Nm तक बढ़ाया जाएगा। इस इंजन के साथ केवल 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलेगा।

Mahindra XUV300 SUV के वेरिएंट-
वेरिएंट की बात करें तो XUV300 TurboSport SUV को तीन वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। ये W6, W8 और W8 (O) हैं। टर्बोस्पोर्ट वेरिएंट पर कॉस्मेटिक अपग्रेड की बात करें तो कुछ एक्सटीरियर कंपोनेंट्स पर ग्लॉस ब्लैक ट्रिम मिलता है।

Mahindra XUV300 SUV ऑन-रोड प्राइस
अगर इसकी कीमत की बात करें तो महिंद्रा XUV300 SUV की कीमत 10 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है। भारतीय बाजार में टर्बोस्पोर्ट का मुकाबला टर्बो वेरिएंट रेनॉल्ट किगर, ह्युंदाई व्हेन्यू, टाटा नेक्सन, निसान से होगा।

Disclaimer : म्यूचुअल फंड और शेयर बाजार में निवेश जोखिम पर आधारित होता है।  शेयर बाजार में निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। hindi.Maharashtranama.com किसी भी वित्तीय नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होंगे।

News Title : Mahindra XUV300 SUV Know Details as on 31 July 2023

संबंधित खबरें

अन्य

x
Maharashtranama

महाराष्ट्रनामा से पाएं ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट्स.

लगातार पाएं दिनभर की बड़ी खबरें. आप Bell पर क्लिक करके सेटिंग मैनेज भी कर सकते हैं.

x

Notification Settings

Select categories to receive notifications you like.