Mahindra XEV 9e | महिंद्रा ने हाल ही में नई XEV 9e इलेक्ट्रिक SUV लॉन्च की है, जिसे कंपनी द्वारा इंटरनल क्रैश टेस्टिंग के अधीन किया गया है। Mahindra ने 2022 में शोकेस किया हुआ XUV.E8 कॉन्सेप्ट पर नई XEV 9Eआधारित है। नई महिंद्रा XEV 9e को भी कंपनी के नए एंग्लो इलेक्ट्रिक व्हीकल प्लेटफॉर्म पर ही बनाया गया है। महिंद्रा XEV 9E की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 21.90 लाख रुपये है। कंपनी के मुताबिक इस कार की डिलीवरी मार्च 2025 से शुरू होगी।

कितना सेफ है Mahindra का XEV 9E?
महिंद्रा ने तमिलनाडु में अपनी स्टेट ऑफ द आर्ट लैब में पहला लाइव क्रैश टेस्ट दिखाया है। नई XEV 9E को पूरी तरह से सुरक्षित बनाया गया है। इनमें 360 डिग्री सराउंड कैमरा, पार्किंग सेंसर, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग और एडवांस्ड ड्राइवर सिस्टम के साथ-साथ ADAS भी शामिल हैं। इसके अलावा एंट्री लेवल SUV में 6 एयरबैग, रिवर्स पार्किंग कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम भी मिलता है।

महिंद्रा ने नई XEV 9E को काफी हद तक कॉन्सेप्ट मॉडल से मिलता-जुलता बनाया है। जिसका लुक बेहद आकर्षक होने वाला है। इस कार का फ्रंट लुक काफी दमदार है। साथ ही यह कार बेहद स्टाइलिश है।

केबिन भी खास
नई महिंद्रा XEV 9E का केबिन भी कॉन्सेप्ट मॉडल जैसा ही है। केबिन का 2-स्पोक स्टीयरिंग व्हील बहुत आधुनिक है और कई नियंत्रणों के साथ आता है। यह कार 5 सीटर है जिसमें 663 लीटर का बूट स्पेस और 150 लीटर का अलग ट्रंक है।

XEV 9e कितना शक्तिशाली है?
नई महिंद्रा XEV 9E में 2 बैटरी पैक विकल्प हैं, जिनमें से एक 59 kWh और दूसरा 79 kWh है। यह 59kW बैटरी के साथ 170kW की पावर जेनरेट करता है, जबकि पावरफुल बैटरी पैक में मोटर 210kW की पावर और 380 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। कंपनी का दावा है कि यह इलेक्ट्रिक कार फुल चार्ज होने पर 656 Km तक की रेंज देगी।

Disclaimer : म्यूचुअल फंड और शेयर बाजार में निवेश जोखिम पर आधारित होता है।  शेयर बाजार में निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। hindi.Maharashtranama.com किसी भी वित्तीय नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होंगे।

News in Hindi | Mahindra XEV 9e 29 November 2024 Hindi News.

Mahindra XEV 9e