Mahindra XEV 9e | महिंद्रा की हाल ही में लॉन्च हुई XEV 9e इलेक्ट्रिक SUV उपभोक्ताओं के बीच सुर्खियां बटोर रही है। अब कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक SUV का टॉप मॉडल भारतीय बाजार में उतारा है जो पैक3 है। नई महिंद्रा XEV 9e पैक 3 की कीमत 30.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। अभी तक कंपनी ने दोनों इलेक्ट्रिक SUV के पैक 2 की कीमत का ऐलान नहीं किया है। ग्राहक 7 फरवरी से इन दोनों EV की टेस्ट ड्राइव भी ले सकते हैं।
इस कॉन्सेप्ट पर आधारित
Mahindra ने XUV को 2022 में शोकेस किया था. नई XUV.E8 कॉन्सेप्ट पर आधारित है। BE 6E की तरह नई महिंद्रा XEV 9e को भी कंपनी के नए इंगलो इलेक्ट्रिक व्हीकल प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। महिंद्रा XEV 9E की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 21.90 लाख रुपये है। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि कार की डिलीवरी मार्च 2025 से की जाएगी।
XEV 9E कितना सुरक्षित है?
Mahindra ने तमिलनाडु में अपनी स्टेट ऑफ दी आर्ट सेफ्टी लैब में कार का क्रैश टेस्ट किया। नई XEV 9E का डिजाइन और लुक लुभावनी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार काफी सुरक्षित है। फीचर्स में 360 डिग्री सराउंड कैमरा, पार्किंग सेंसर, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग और ADAS शामिल हैं। सेफ्टी की बात करें तो इस एंट्री लेवल SUV में छह एयरबैग, रिवर्स पार्किंग कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम भी दिया गया है। महिंद्रा की नई XEV 9E काफी हद तक कॉन्सेप्ट मॉडल से मिलती-जुलती है। फ्रंट में LED लाइट बार भी दिया गया है। और पीछे की तरफ एक टेल लैंप है।
केबिन कैसा है?
नई महिंद्रा XEV 9E का केबिन बेहद खास है। इसमें तीन डिस्प्ले दिए गए हैं। केबिन में 2-स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया गया है। यह 5-सीटर है जिसमें 663 लीटर का बूट स्पेस और 150 लीटर का अलग ट्रंक है।
बैटरी पैक, इलेक्ट्रिक मोटर और रेंज
महिंद्रा XEV 9E में दो बैटरी पैक विकल्प हैं: 59 kWh और 79 kWh। महिंद्रा की इस फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक कार की स्टैंडर्ड ड्राइविंग रेंज 656 km है। कार 175 kW तक DC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है, और यह 20 मिनट में 20 से 80 प्रतिशत चार्ज हो जाती है।
Disclaimer : म्यूचुअल फंड और शेयर बाजार में निवेश जोखिम पर आधारित होता है। शेयर बाजार में निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। hindi.Maharashtranama.com किसी भी वित्तीय नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होंगे।
News in Hindi | Mahindra XEV 9e 09 January 2025 Hindi News.
