Honda City | होंडा City और सिटी Hybrid के सभी वेरिएंट्स की कीमत और फीचर्स देखे एक क्लीक पे

Honda City

Honda City | होंडा City कभी सेडान प्रेमियों के लिए एक प्रतिष्ठित नाम था और लोग इस कार को बड़ी मात्रा में खरीदते थे। लेकिन अब ऐसा हुआ है कि सबसे ज्यादा बिकने वाली सेडान होंडा सिटी अब स्कोडा स्लाविया और फॉक्सवैगन वर्चुओसो जैसी सेडान कारों से पिछड़ रही है। आज हम आपको होंडा City के रेगुलर और हाइब्रिड वेरिएंट की कीमतों और माइलेज डिटेल्स के बारे में बताने जा रहे हैं। यह पिछले 26 वर्षों में लगभग दस लाख लोगों की पसंदीदा सेडान रही है।

होंडा सिटी के सभी वेरिएंट्स की कीमतें
होंडा City को कुल 9 वेरिएंट में SV, V, VX और ZX जैसे 4 ट्रिम लेवल में लॉन्च किया गया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 11.63 लाख रुपये से लेकर 16.11 लाख रुपये तक है। होंडा सिटी के 1.5-लीटर पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट का माइलेज 17 kmpl और पेट्रोल CVT वेरिएंट का माइलेज 18.4 kmpl तक है। लुक्स और फीचर्स के मामले में होंडा सिटी अपने सेगमेंट की बेस्ट कार है।

सभी वेरिएंट की कीमतें इस प्रकार हैं:
* होंडा सिटी SV मैनुअल वेरिएंट की कीमत 11.63 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।
* होंडा सिटी V के मैनुअल वेरिएंट की कीमत 12.51 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।
* होंडा सिटी Elegant Edition मैनुअल वेरिएंट की कीमत 12.57 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।
* होंडा सिटी VX मैनुअल वेरिएंट की कीमत 13.63 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।
* होंडा सिटी V CVT वेरिएंट की कीमत 13.76 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।
* होंडा सिटी Elegant Edition CVT वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 13.82 लाख रुपये है।
* होंडा सिटी ZX मैनुअल वेरिएंट की कीमत 14.86 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।
* होंडा सिटी VX CVT वेरिएंट की कीमत 14.88 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।
* होंडा सिटी ZX CVT वेरिएंट की कीमत 16.11 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।

होंडा सिटी Hybrid के फीचर्स और कीमत
होंडा सिटी Hybrid देश की सबसे अच्छी माइलेज देने वाली मिडसाइज सेडान कारों में से एक है। सिटी Hybrid को V और ZX जैसे वेरिएंट में बेचा जाता है, और ये दोनों वेरिएंट ऑटोमैटिक हैं। होंडा सिटी हाइब्रिड का माइलेज 27.13 kmpl तक है। इस मिडसाइज सेडान के V CVT वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 18.89 लाख रुपये और होंडा सिटी ZX CVT वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 20.39 लाख रुपये है।

Disclaimer : म्यूचुअल फंड और शेयर बाजार में निवेश जोखिम पर आधारित होता है।  शेयर बाजार में निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। hindi.Maharashtranama.com किसी भी वित्तीय नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होंगे।

News Title : Honda City 20 November 2023,

संबंधित खबरें

अन्य

x
Maharashtranama

महाराष्ट्रनामा से पाएं ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट्स.

लगातार पाएं दिनभर की बड़ी खबरें. आप Bell पर क्लिक करके सेटिंग मैनेज भी कर सकते हैं.

x

Notification Settings

Select categories to receive notifications you like.