Honda CB350 | Honda ने लॉन्च की जबरदस्त Honda CB350 बाइक, रॉयल एनफील्ड बुलेट को देगी तगड़ी टक्कर

Honda CB350

Honda CB350 | देश की प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने एक बार फिर 350 सीसी सेगमेंट को टारगेट किया है।

भारतीय बाजार में लॉन्च
कंपनी ने अपने नए प्रोडक्ट में कुछ सुधार भी किए हैं। होंडा ने भारतीय बाजार में अपनी नई होंडा CB350 को लॉन्च करने की आधिकारिक घोषणा कर दी है। होंडा ने इस बाइक को ‘CB350’ नाम दिया है। यह रॉयल एनफील्ड की 350cc की तरह ही होगी।

दो वेरिएंट में उपलब्ध
कंपनी ने इस बाइक को दो वेरिएंट में लॉन्च किया है। होंडा ने इस बाइक को अपने प्रतिस्पर्धियों से बेहतर कीमत पर लॉन्च किया है। इस मिड साइज मोटरसाइकल को होंडा बिगविंग डीलरशिप्स पर बुक किया जा सकता है और इसकी डिलिवरी जल्द ही शुरू हो जाएगी।

पांच रंगों में उपलब्ध
कंपनी ने इस बाइक को रेट्रो-मॉडर्न लुक दिया है। इसमें मस्कुलर फ्यूल टैंक, स्टाइलिश ऑल-एलईडी लाइटिंग सिस्टम, राउंड शेप्ड एलईडी हेडलैंप्स, एलईडी विंकर्स और एलईडी टेललैंप्स दिए गए हैं।

कीमत कितनी है?
CB350 दो वेरिएंट – DLX और DLX Pro. में उपलब्ध होगी। इनकी एक्स शोरूम कीमत 1,99,900 रुपये और 2,17,800 रुपये है।

इंजन और प्रदर्शन
Honda CB 350 में कंपनी ने 348.36cc का सिंगल सिलेंडर इंजन इस्तेमाल किया है, जो 5500 RPM पर 20.8 bhp की पावर और 3000 RPM पर 29.4 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ स्लिप और असिस्ट क्लच भी दिया गया है।

Disclaimer : म्यूचुअल फंड और शेयर बाजार में निवेश जोखिम पर आधारित होता है।  शेयर बाजार में निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। hindi.Maharashtranama.com किसी भी वित्तीय नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होंगे।

News Title : Honda CB350 18 November 2023.

संबंधित खबरें

अन्य

x
Maharashtranama

महाराष्ट्रनामा से पाएं ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट्स.

लगातार पाएं दिनभर की बड़ी खबरें. आप Bell पर क्लिक करके सेटिंग मैनेज भी कर सकते हैं.

x

Notification Settings

Select categories to receive notifications you like.