Honda CB 300F | होंडा ने भारत में लॉन्च की अपनी पहली फ्लेक्स फ्यूल बाइक, जाने कीमत और दमदार फीचर्स

Honda CB 300F | होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया भारतीय बाजार में अपनी पहली फ्लेक्स फ्यूल मोटरसाइकिल लॉन्च कर रही है। होंडा CB 300F फ्लेक्स-फ्यूल बाइक को 1.70 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत के साथ लॉन्च किया गया है। यह होंडा की भारत में पहली फ्लेक्स-फ्यूल बाइक है, लेकिन कंपनी ब्राजील में ऐसी 70 लाख से ज्यादा मोटरसाइकिलें बेच चुकी है।

भारत की पहली फ्लेक्स-फ्यूल बाइक
भारत में होंडा से पहले टीवीएस मोटर कंपनी भारत में फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिल लॉन्च कर चुकी है। टीवीएस अपाचे आरटीआर 200 एफआई ई100 देश की पहली फ्लेक्स-फ्यूल बाइक है। कंपनी ने इस मोटरसाइकिल को लॉन्च किया है, लेकिन यह बाइक बाजार में बिक्री के लिए नहीं आ सकी। वहीं, होंडा ने अभी तक CB 300 एफ फ्लेक्स फ्यूल के लिए डिलीवरी टाइमलाइन साझा नहीं की है।

Honda CB300F की पावर
होंडा CB300F में फ्लेक्स-फ्यूल वाला 293.52cc, ऑयल-कूल्ड, 4-स्ट्रोक, सिंगल-सिलेंडर PGM-FI इंजन दिया गया है। इस फ्लेक्स-फ्यूल में 85% इथेनॉल और 15% गैसोलीन होता है। होंडा की बाइक में लगा यह इंजन 24.5BHP की पावर और 25.9Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है। इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स से भी जोड़ा गया है। होंडा की इस बाइक में स्लीपर क्लच भी दिया गया है।

Honda की नई बाइक के फीचर्स
Honda का यह मॉडल भारतीय बाजार में बेचा जा रहा है। लेकिन अब होंडा ने फ्लेक्स-फ्यूल विकल्प बाजार में पेश किए हैं। बाइक में दोनों तरह के डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। मोटरसाइकिल को डुअल चैनल ABS के साथ भी फिट किया गया है। बाइक में ऑल-LED लाइटिंग सिस्टम दिया गया है। बाइक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर से लैस है। यह फ्लेक्स-फ्यूल मॉडल एक इथेनॉल इंडिकेटर के साथ भी आता है, जो राइडर को 85% फ्यूल इस्तेमाल करने के बाद फ्यूल की क्वालिटी के बारे में जानकारी देता है।

Disclaimer : म्यूचुअल फंड और शेयर बाजार में निवेश जोखिम पर आधारित होता है।  शेयर बाजार में निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। hindi.Maharashtranama.com किसी भी वित्तीय नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होंगे।

News in Hindi | Honda CB 300F 22 October 2024 Hindi News.

संबंधित खबरें

अन्य

x
Maharashtranama

महाराष्ट्रनामा से पाएं ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट्स.

लगातार पाएं दिनभर की बड़ी खबरें. आप Bell पर क्लिक करके सेटिंग मैनेज भी कर सकते हैं.

x

Notification Settings

Select categories to receive notifications you like.