2025 Honda Livo | होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने नई 2025 लिवो Livo का अपडेटेड मॉडल लॉन्च किया है। इस बाइक को खासतौर पर शहर के युवाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
कीमत और वेरिएंट
नई होंडा Livo बाइक की कीमत की बात करें तो इसकी शुरुआती एक्स शोरूम दिल्ली कीमत 83,080 रुपये है। ड्रम ब्रेक वेरियंट की कीमत 83,080 रुपये और डिस्क ब्रेक वेरियंट की कीमत 85,878 रुपये है। बाइक जल्द ही देशभर में होंडा के शोरूम में उपलब्ध होगी।
डिजाइन और कलर ऑप्शन
नई होंडा Livo के डिजाइन की बात करें तो इस बाइक का डिजाइन आकर्षक है। इसमें मस्कुलर फ्यूल टैंक, नए ग्राफिक्स और स्टाइलिश बॉडी पैनल दिए गए हैं। इस मोटरसाइकिल में आपको 3 कलर ऑप्शन मिलेंगे, जिसमें पर्ल इग्नाटियस ब्लैक (ऑरेंज स्ट्राइप्स के साथ), पर्ल इग्नाटियस ब्लैक (ब्लू स्ट्राइप्स के साथ) और पर्ल सायरन ब्लू शामिल हैं। कंपनी का दावा है कि यह बाइक शानदार लुक और राइडिंग का अच्छा अनुभव देती है।
फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो नई होंडा लिवो में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है, जो राइडर को रियल टाइम माइलेज, सर्विस ड्यू इंडिकेटर, गियर पोजिशन इंडिकेटर और इको इंडिकेटर जैसे फीचर्स देता है। सेफ्टी के लिए इसमें साइड स्टैंड इंजन कट-ऑफ फीचर भी दिया गया है।
इंजन और शक्ति
नई होंडा लिवो में 109.51cc का सिंगल सिलेंडर फ्यूल इंजेक्टेड इंजन दिया गया है। यह इंजन 7500rpm पर 8.67 bhp की पावर और 5500 rpm पर 9.30 Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है। इसे 4-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है।
अधिकारियों ने क्या कहा?
अपडेटेड होंडा Livo के लॉन्च पर बोलते हुए, होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया के प्रबंध निदेशक, अध्यक्ष और सीईओ ने कहा कि Livo हमेशा से ग्राहकों की पसंदीदा बाइक रही है। 2025 मॉडल के साथ, इसका लक्ष्य भारतीय बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना है। नई Livo में तकनीक और नया डिजाइन दिया गया है, जो होंडा की क्वालिटी को बढ़ाता है।
Disclaimer : म्यूचुअल फंड और शेयर बाजार में निवेश जोखिम पर आधारित होता है। शेयर बाजार में निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। hindi.Maharashtranama.com किसी भी वित्तीय नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होंगे।
Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है. इसे किसी भी तरह से निवेश सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए. शेयर बाजार में निवेश जोखिम पर आधारित होता है. शेयर बाजार में निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें.
Copyright © 2025 MaharashtraNama. All rights reserved.