OnePlus 13s | OnePlus ने अनेक टीज़र जारी करने के बाद अंततः वनप्लस 13s की लॉन्च डेट की घोषणा की है। यह डिवाइस अगले महीने लॉन्च किया जाएगा। यह वनप्लस 13 सीरीज़ का नया डिवाइस है। इसमें दमदार AI फीचर्स के साथ नया Plus Key और 360 डिग्री एंटीना सिस्टम मिलेगा। साथ ही हैंडसेट में क्वॉलकॉम का पावरफुल चिपसेट इस्तेमाल किया जाएगा।
कब आ रहा है OnePlus 13s
वनप्लस ने घोषणा की है कि, वनप्लस 13s भारत में 5 जून 2025 को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन का लॉन्च इवेंट आधिकारिक यूट्यूब चैनल और सोशल मीडिया हैंडल पर दिखाया जा सकता है। इसकी माइक्रो साइट भी Amazon पर सक्रिय हो गई है। इससे डिवाइस के कई फीचर्स का खुलासा हुआ है.
Amazon पर माइक्रो साइट के अनुसार, यह स्मार्टफोन Qualcomm के Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर के साथ आएगा। जो क्वालकॉम का सबसे शक्तिशाली प्रोसेसर है। इस फोन में एक्सटर्नल कूलिंग लेयर दी जाएगी। जिससे डिवाइस जल्दी गर्म नहीं होगा। साथ ही अच्छी कनेक्टिविटी के लिए 360 डिग्री एंटीना सिस्टम का भी उपयोग किया जाने वाला है।
वनप्लस 13एस में इस बार Alert Slider के बजाय Plus Key का उपयोग किया जाएगा। जिसका उपयोग करके साइलेंट करने से लेकर कैमरा कंट्रोल तक कई काम किए जा सकते हैं। इसके अलावा, आप इस बटन को कस्टमाइज भी कर सकेंगे। यूजर्स इस फीचर का स्वागत करते हैं या नहीं, यह अब देखना होगा।
अब तक आए लीक में बताया गया है कि फोटोग्राफी के लिए स्मार्टफोन में 50MP का प्राइमरी और 50MP की टेलीफोटो लेंस दी जा सकती है, जबकि फ्रंट पर 16MP का कैमरा मिल सकता है। इसके अलावा, फोन में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6000mAh की बैटरी दी जा सकती है।
संभावित कीमत
वनप्लस 13s की आधिकारिक कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है लेकिन लीक में दावा किया जा रहा है कि डिवाइस की कीमत 45 हजार रुपये के आसपास रखी जा सकती है.
