Yes Bank News | प्राइवेट सेक्टर की यस बैंक ने अब अपने खाताधारकों को डबल झटका दिया है। FD ब्याज दरें घटाने के बाद बैंक ने अब सेविंग अकाउंट पर ब्याज दरें कम की हैं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने रेपो दर 0.25% घटाकर 6% कर दी है, जिसके बाद यह निर्णय लिया गया है। नए दर 21 अप्रैल 2025 से लागू होंगे। इससे पहले, यस बैंक ने FD पर ब्याज दरें घटाई थीं।
सेविंग अकाउंट पर नए ब्याज दर
* अब 10 लाख रुपयों तक की राशि पर 3% वार्षिक ब्याज मिलेगा।
* 10 लाख से 25 लाख रुपयों तक के खातों पर 3.5% ब्याज
* 25 लाख से 50 लाख रुपयों तक की राशि पर 4% ब्याज दर
* 50 लाख से 100 करोड़ रुपयों तक की राशि पर 5% ब्याज
यस बैंक के CEO प्रशांत कुमार ने कहा कि 17 अप्रैल को बैंक की देयता समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। RBI के दरों को ध्यान में रखते हुए यह किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि बैंक 2025-26 के वित्तीय वर्ष में 12 से 15 प्रतिशत लोन वृद्धि का लक्ष्य रखता है, जबकि जमा राशि थोड़ी अधिक बढ़ने की उम्मीद है ताकि क्रेडिट-टू-डिपॉजिट अनुपात संतुलित रह सके। बैंक की योजना है कि यह अनुपात 86% से घटाकर 85% किया जाए। यस बैंक ने 1 अप्रैल 2025 को एफडी पर ब्याज दरें घटाई थीं। बैंक ने अपनी कुछ अवधि की एफडी पर ब्याज दरें 0.25% घटाई थीं।
यस बैंक की एफडी दरें
* 7 दिन से 14 दिन: 3.25% (सामान्य नागरिक) / 3.75% (वरिष्ठ नागरिक)
* 15 दिन से 45 दिन: 3.70% (सामान्य नागरिक) / 4.20% (वरिष्ठ नागरिक)
* 46 दिन से 90 दिन: 5% (सामान्य नागरिक) / 4.60% (वरिष्ठ नागरिक)
* 91 दिन से 120 दिन: 5% (सामान्य नागरिक) / 5.25% (वरिष्ठ नागरिक)
* 121 दिन से 180 दिन: 5% (सामान्य नागरिक) / 5.50% (वरिष्ठ नागरिक)
* 181 दिन से 271 दिन: 6.25% (सामान्य नागरिक) / 6.75% (वरिष्ठ नागरिक)
* 272 दिन से 1 वर्ष से कम: 6.50% (सामान्य नागरिक) / 7% (वरिष्ठ नागरिक)
* 1 वर्ष से एक वर्ष से कम 24 महीने: 7.75% (सामान्य नागरिक) / 8.25% (वरिष्ठ नागरिक)
* 24 महीने 1 दिन से 36 महीनों से कम: 7.25% (सामान्य जनता) / 7.75% (वरिष्ठ नागरिक)
* 36 महीने से ६० महीने: 7.25% (सामान्य नागरिक) / 8% (वरिष्ठ नागरिक).
* 60 महीने: 7.25% (सामान्य नागरिक) / 8% (वरिष्ठ नागरिक)
* 60 महीने 1 दिन से 120 महीने: 7% (सामान्य नागरिक) / 7.75% (वरिष्ठ नागरिक)