DOOGEE S200 Plus | क्या आप नया स्मार्टफोन खरीदने के बारे में सोच रहे हैं? यदि ऐसा है तो आज हमने आपके लिए एक खास विकल्प लाया है। DOOGEE कंपनी ने DOOGEE S200 Plus स्मार्टफोन लॉन्च किया है। DOOGEE S200 Plus इस स्मार्टफोन में आपको 10100mAh की बैटरी मिलती है। तो चलिए इसके बारे में जानते हैं।
कंपनी का कहना है कि यह फोन दमदार है और खास फीचर्स से भरा हुआ है। ब्रांड के अनुसार, इसमें फ्लैगशिप लेवल फीचर्स हैं। उदाहरण के लिए, इसमें IP68, IP69K और MIL-STD-810H सर्टिफाइड है। यह स्मार्टफोन 2 मीटर गहरे पानी में 24 घंटे तक टिक सकता है।
फोन में 6.72 इंच का मुख्य डिस्प्ले दिया गया है। इसमें फुल HD प्लस IPS पैनल दिया गया है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसमें 10,100mAh क्षमता की बैटरी दी गई है। चलिए इसके कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में जानते हैं।
DOOGEE S200 Plus की कीमत
DOOGEE S200 Plus की कीमत 529.99 डॉलर (लगभग 45,000 रुपये) है। यह फ़ोन कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट doogee.com से खरीदा जा सकता है। इसके अलावा, Amazon.com पर भी खरीदने के लिए उपलब्ध है। कंपनी ने कीमतों में बदलाव किया है।
फीचर्स
DOOGEE S200 Plus में 6.72 इंच का FHD+ IPS मुख्य डिस्प्ले है। फ़ोन का रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसके खास फ़ीचर्स में रियर में मिलने वाला 1.32 इंच का डिस्प्ले है, जो AMOLED पैनल है। इसका रिज़ॉल्यूशन 466 × 466 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 60Hz है। कंपनी का दावा है कि, यह पहला स्मार्टफोन है जो पिछले हिस्से में AMOLED डिस्प्ले के साथ लैस है। यूजर्स इस डिस्प्ले के माध्यम से यूट्यूब वीडियो देख सकते हैं। आप Wi-Fi, ब्लूटूथ और बैटरी सेटिंग्स को नियंत्रित कर सकते हैं और उन्हें कस्टमाइज भी कर सकते हैं।
DOOGEE S200 Plus में MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 5G कनेक्टिविटी है। कंपनी ने फोन में 32GB रैम, 512GB इंटरनल स्टोरेज दिया है। स्टोरेज को TF कार्ड के माध्यम से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में 10,100mAh क्षमता की बैटरी दी गई है। इसके साथ ही कंपनी ने 33W फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट किया है। यह फोन 18W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
कैमरे के बारे में बात करते हुए फोन में AI फीचर्स के लिए सपोर्ट के साथ 100MP का मुख्य कैमरा दिया गया है। फोन में 20MP का नाइट विजन सेंसर और तीसरा लेंस 2MP का मैक्रो लेंस है। अपने कैमरे के साथ कंपनी ने कई AI फीचर्स को सपोर्ट किया है। इनमें AI Erase, AI Background Replacement और AI Portrait जैसे फीचर्स शामिल हैं। यह फोन Android 14 पर रन करता है।
