RVNL Share Price | रेल विकास निगम लिमिटेड को महाराष्ट्र मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड से 270 करोड़ रुपये का एक नया कॉन्ट्रैक्ट मिला है। इसके परिणामस्वरूप RVNL स्टॉक फोकस में है। टेक्निकल चार्ट के अनुसार रेल विकास निगम लिमिटेड कंपनी शेयर का एक साल का बीटा 1.5 है, जो इस अवधि के दौरान उच्च अस्थिरता को दर्शाता है। (रेल विकास निगम लिमिटेड कंपनी अंश)

RVNL स्टॉक की वर्तमान स्थिति
गुरुवार 19 दिसंबर 2024 को RVNL शेयर 2.32 प्रतिशत गिरावट के साथ 446.85 रुपये पर कारोबार कर रहा था। RVNL शेयर का 52-सप्ताह का उच्चतम स्तर 647 रुपये था, जबकि शेयर का 52-सप्ताह का न्यूनतम स्तर 165.60 रुपये था। वर्तमान में RVNL का कुल बाजार पूंजीकरण 93,169 करोड़ रुपये है। शुक्रवार ( 20 दिसंबर 2024 ) को शेयर 0.78% गिरावट के साथ 445 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

RVNL शेयर टारगेट प्राइस
ईटी नाउ स्वदेश न्यूज़ चैनल पर बात करते हुए शेयर बाजार एक्सपर्ट कुणाल ने RVNL स्टॉक पर महत्वपूर्ण सलाह दी। शेयर बाजार एक्सपर्ट कुणाल RVNL शेयर खरीदने की सलाह देते हैं। एक्सपर्ट के अनुसार RVNL स्टॉक्स में आगे बढ़ने पर एक अच्छी रैली देखने को मिल सकती है। RVNL शेयर के लिए पहला टारगेट प्राइस 484 रुपये है। इसके बाद 510 रुपये RVNL शेयर के लिए दूसरा टारगेट प्राइस है। एक्सपर्ट ने निवेशकों को 450 रुपये का स्टॉप-लॉस लगाने की भी सलाह दी है।

आरवीएनएल स्टॉक ने 2,159% रिटर्न दिया
RVNL शेयर में पिछले पांच दिनों में 3.98% की गिरावट आई है। इस स्टॉक ने पिछले महीने 3.25% का रिटर्न दिया है। इस स्टॉक ने पिछले छह महीनों में 14.15% का रिटर्न दिया है। पिछले वर्ष में RVNL स्टॉक ने 142.86% का रिटर्न दिया है। इस स्टॉक ने पिछले पांच साल में 1,854.05% का रिटर्न दिया है। लॉन्ग टर्म में RVNL शेयर ने 2,160.76% का रिटर्न दिया है। YTD आधार पर RVNL शेयर ने 145.33% का रिटर्न दिया है।

Disclaimer: म्यूचुअल फंड और शेयर बाजार में निवेश जोखिम पर आधारित होता है। शेयर बाजार में निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। hindi.Maharashtranama.com किसी भी वित्तीय नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होंगे।

News in Hindi | RVNL Share Price 20 December 2024 Hindi News.

RVNL Share Price