Mahindra XUV400 | Mahindra ने नवंबर 2024 में अपनी XUV400 इलेक्ट्रिक SUV पर डिस्काउंट का ऐलान किया है। कंपनी इस इलेक्ट्रिक कार पर इसी महीने 3 लाख रुपये का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। XUV400 कंपनी के लिए देश की पहली इलेक्ट्रिक SUV भी है। यह डिस्काउंट XUV400 EL Pro FC मॉडल पर मिलेगा। इसमें कैश डिस्काउंट के साथ एक्सेसरीज, बोनस, कॉर्पोरेट या अन्य वेरिएंट्स का फायदा मिल सकता है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 15.49 लाख रुपये से शुरू होती है।

महिंद्रा XUV400 के फीचर्स
महिंद्रा के नए प्रो वेरिएंट को ईसी प्रो और ईएल प्रो वेरिएंट नाम से लॉन्च किया गया है। नई EVअपडेटेड डैशबोर्ड, नए फीचर्स, डुअल-टोन थीम और पहले से ज्यादा तकनीक से लैस है। इसके पुराने डैशबोर्ड और क्लाइमेट कंट्रोल पैनल डिजाइन को और एडवांस दिखने के लिए अपडेट किया गया है। डैशबोर्ड के पैसेंजर साइड में अब स्टोरेज के स्थान पर एक पियानो ब्लैक इंसर्ट मिलता है।

EV के क्लाइमेट कंट्रोल को भी अपडेट किया गया है
स्टीयरिंग व्हील भी XUV700 की तरह लगाया गया है। XUV400 के केबिन में कई नए फीचर्स शामिल हैं। इनमें 10.25 इंच का बड़ा टचस्क्रीन सिस्टम और 10.25 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले शामिल है।

इनमें ड्यूल-जोन एसी, रियर सीट पैसेंजर के लिए टाइप-C USB चार्जर और नए रियर एसी वेंट शामिल हैं। इसके अलावा इसमें वायरलेस फोन चार्जिंग, सनरूफ, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप और हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसमें पैनोरमिक सनरूफ भी मिलेगा। यह पहली बार है जब किसी सनरूफ को शामिल किया गया है। इसमें छह एयरबैग, रिवर्स कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलाइजेशन कंट्रोल जैसे फीचर दिए गए हैं। इसके 34.5kWh बैटरी पैक की रेंज 375Km और 39.4kWh बैटरी पैक की रेंज 456Km है।

Disclaimer : म्यूचुअल फंड और शेयर बाजार में निवेश जोखिम पर आधारित होता है।  शेयर बाजार में निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। hindi.Maharashtranama.com किसी भी वित्तीय नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होंगे।

News in Hindi | Mahindra XUV400 08 November 2024 Hindi News.

Mahindra XUV400