Tata Tiago EV | सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार Tiago EV पर मिल रहा है बड़ा डिस्काउंट, जाने ऑफर डिटेल्स

Tata Tiago EV

Tata Tiago EV | Tata Motors के इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो में सबसे सस्ता मॉडल Tiago EV है। इस इलेक्ट्रिक हैचबैक को आप इस महीने और भी सस्ता खरीद पाएंगे। दरअसल, कंपनी इस महीने इस कार पर 50,000 रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। भारतीय बाजार में Tiago EV का सीधा मुकाबला MG कॉमेट EV और Citroen eC3 से है।

टियागो EV7 वेरिएंट में उपलब्ध
यह कार भारतीय बाजार में 7 वेरिएंट में उपलब्ध है। कंपनी अपने सभी वेरिएंट पर डिस्काउंट दे रही है। आपको न्यूनतम 10,000 रुपये का लाभ मिलेगा। अगर आप इसे खरीदने की सोच रहे हैं तो हम आपको इसके सभी वेरिएंट की डिस्काउंट डिटेल बताएंगे।

देखें डिस्काउंट डिटेल्स
Tata Tiago EV के IMR XE वेरिएंट की बात करें तो इसकी एक्स शोरूम कीमत 7.99 लाख रुपये है। इस महीने आप इसे 7.89 लाख रुपये में खरीद सकते हैं। यानी आपको इस पर 10,000 रुपये का फायदा होगा। IMR XT वेरिएंट की कीमत 8.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। तो इस महीने आप 8.89 लाख रुपये में खरीद सकते हैं. यानी आपको इस पर 10,000 रुपये का फायदा होगा। LR XT वेरिएंट की कीमत 9.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। इस महीने आप इसे 9.49 लाख रुपये में खरीद सकते हैं। यानी आपको इस पर 50,000 रुपये का फायदा होगा। LR XZ+ वेरीएंट की कीमत 10.89 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है। इस महीने आप इसे 10.49 लाख रुपये में खरीद सकते हैं। यानी आपको इस पर 40,000 रुपये का फायदा मिलेगा।

LR XZ+ Tech Lux वेरिएंट की कीमत 11.39 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। इस महीने आप इसे 11.14 लाख रुपये में खरीद सकते हैं। यानी आपको इस पर 25,000 रुपये का फायदा होगा। इस वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 7.99 लाख रुपये है। इस महीने आप इसे 7.89 लाख रुपये में खरीद सकते हैं। यानी आपको इस पर 10,000 रुपये का फायदा होगा। LR XZ+ Tech Lux ACFC वेरिएंट की कीमत 11.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। इस महीने आप इसे 11.64 लाख रुपये में खरीद सकते हैं। यानी आपको इस पर 25,000 रुपये का फायदा होगा।

Tata Tiago EV के फीचर्स
टाटा की सबसे सस्ती टियागो इलेक्ट्रिक कार में दो ड्राइविंग मोड दिए गए हैं। यह EV 5.7 सेकंड में 0 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेगी। इसमें 8-स्पीकर सिस्टम, रेन-सेंसिंग वाइपर, क्रूज़ कंट्रोल, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप, इलेक्ट्रिक ORVMS और कई अन्य फीचर्स हैं। कंपनी के मुताबिक, Tiago EV भारत में सेफ्टी इलेक्ट्रिक हैचबैक है। टाटा ग्राहकों को टियागो इलेक्ट्रिक कारों की बैटरी और मोटर्स पर 8 साल और 1,60,000 Km की वारंटी दे रही है। कार 19.2KWh बैटरी पैक पर 250km तक और 24KWh बैटरी पैक पर 315km तक की रेंज प्रदान करेगी। आप इसे घर पर 15A सॉकेट से चार्ज कर सकते हैं।

Disclaimer : म्यूचुअल फंड और शेयर बाजार में निवेश जोखिम पर आधारित होता है।  शेयर बाजार में निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। hindi.Maharashtranama.com किसी भी वित्तीय नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होंगे।

News Title : Tata Tiago EV 10 July 2024

अन्य

x
Maharashtranama

महाराष्ट्रनामा से पाएं ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट्स.

लगातार पाएं दिनभर की बड़ी खबरें. आप Bell पर क्लिक करके सेटिंग मैनेज भी कर सकते हैं.

x

Notification Settings

Select categories to receive notifications you like.