Petrol Diesel Price Today

Petrol Diesel Price Today | अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इस बीच सरकारी तेल कंपनियों ने सोमवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों को अपडेट किया और ईंधन के दाम में आज तक कोई बदलाव नहीं हुआ है।

प्रमुख महानगरों में पेट्रोल और डीजल के दाम जस के तस बने हुए हैं। पेट्रोल और डीजल के दाम में आखिरी बार बदलाव मई 2022 में हुआ था। तब से, कीमतें पूरे भारत में लगभग समान रही हैं। हालांकि, पंजाब राज्य सरकार द्वारा हाल ही में पेट्रोल और डीजल पर वैट में की गई वृद्धि के कारण, राज्य में पेट्रोल और डीजल पहले की तुलना में अधिक महंगा हो गया है। पंजाब में पेट्रोल 92 पैसे और डीजल 88 पैसे महंगा हुआ है।

क्या है आज कच्चे तेल का भाव?
वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट जारी है। सोमवार, 19 जून, 2023 को, डब्ल्यूटीआई कच्चा तेल 0.86% की गिरावट के साथ $711.31 प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था जबकि ब्रेंट क्रूड ऑयल 0.42% गिरकर $75.93 प्रति बैरल पर था। इस बीच देश में तेल कंपनियों ने ईंधन की नई कीमतों की घोषणा की है।

आज पेट्रोल और डीजल की कीमत
राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम में 13 महीने से कोई बदलाव नहीं हुआ है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर हैं। मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

पेट्रोल-डीजल की बिक्री में गिरावट
उद्योग के आंकड़ों से पता चलता है कि कृषि के लिए पेट्रोल और डीजल की कम मांग और परिवहन गतिविधि में कमी के कारण जून के पहले पखवाड़े में वाहन ईंधन की बिक्री में गिरावट आई है। देश के सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले ईंधन डीजल की मांग जून के पहले पखवाड़े में सालाना आधार पर 6.7% घटकर 34.3 लाख टन रह गई। मासिक आधार पर जून के पहले पंधरा दिनों में डीजल की बिक्री में 3.4% की वृद्धि हुई है।

घर बैठे चेक करें नई दरें
पेट्रोल और डीजल की नई दरें आप घर बैठे चेक कर सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल ग्राहक RSP और उनके सिटी कोड लिखकर और 9224992249  को SMS भेजकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और BPCL के ग्राहक RSP और उनके सिटी कोड लिखकर 9223112222 को SMS भेजकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। वहीं HPCL के ग्राहक HPP price और अपना सिटी कोड लिखकर और 9222201122 को SMS भेजकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Disclaimer : म्यूचुअल फंड और शेयर बाजार में निवेश जोखिम पर आधारित होता है।  शेयर बाजार में निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। hindi.Maharashtranama.com किसी भी वित्तीय नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होंगे।

News Title : Petrol Diesel Price Today Know Details as on 19 June 2023